✨फाल्गुन मास 2026 - Phalguna Maas 2026

Phalguna Maas Date: Monday, 2 February 2026

फाल्गुन मास हिंदू पंचांग का अंतिम महीना है, जिसके बाद हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। चैत्र हिंदू पंचांग के बारह महीनों में पहला महीना है, और फागुन आखिरी महीना है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन मास फरवरी या मार्च में आता है। इस महीने की पूर्णिमा को फाल्गुनी नक्षत्र होने के कारण इस महीने का नाम फाल्गुन है।

फाल्गुन मास उत्सव
फाल्गुन मास का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। क्योंकि महा शिवरात्रि इस महीने में आने वाले भगवान शिव का विशेष दिन है। इसके साथ ही रंगों का त्योहार होली भी इसी महीने में पड़ता है।

फाल्गुन मास में माता सीता, श्रीकृष्ण, मां लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि इस महीने में इन देवी-देवताओं की पूजा करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है और सुख-समृद्धि, धन की प्राप्ति होती है।

फाल्गुन मास 2026
इस वर्ष फाल्गुन मास की गणना 2 फरवरी, 2026 - 3 मार्च, 2026 तक है।

फाल्गुन मास 2026 व्रत, पर्व, जयंती और उत्सव
5 फरवरी, सोमवार - द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
13 फरवरी, शुक्रवार - विजया एकादशी
14 फरवरी, शनिवार - शनि प्रदोष व्रत कथा
15 फरवरी, रविवार - महाशिवरात्रि
17 फरवरी, मंगलवार - दर्श अमावस्या, अन्वाधान, फाल्गुन अमावस्या
19 फरवरी, बृहस्पतिवार - फुलैरा दूज, चन्द्र दर्शन
27 फरवरी, शुक्रवार - आमलकी एकादशी
1 मार्च, रविवार - प्रदोष व्रत
3 मार्च, मंगलवार - छोटी होली, होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा, चन्द्र ग्रहण *पूर्ण, अन्वाधान, वसंत पूर्णिमा
4 मार्च, बुधवार - होली

संबंधित अन्य नामPhalguna Maas, Maas, Hindu Pavitra Maas, Mahashivaratri, Amalaki Ekadashi, Holi
कारणभगवान विष्णु, भगवान शिव
उत्सव विधिमंदिर में प्रार्थना, व्रत, घर में पूजा
Read in English - Phalguna Maas 2026
Phalguna month is named Phalguna because the full moon of this month is in the Phalguni Nakshatra.

फाल्गुन मास का महत्व

फाल्गुन मास में भगवान शिव और भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। क्योंकि इस महीने में भगवान शिव को समर्पित महाशिवरात्रि और भगवान विष्णु से संबंधित आमलकी एकादशी मनाई जाती है।

माघ मास की तरह फाल्गुन मास में भी दान का विशेष महत्व है। इस माह में अपने सामर्थ्य के अनुसार शुद्ध घी, सरसों का तेल, मौसमी फल, अनाज, वस्त्र आदि जरूरतमंदों को दान करना चाहिए। ऐसा करने से पुण्य की प्राप्ति होती है। साथ ही पितरों के निमित्त तर्पण करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

फाल्गुन मास में क्या करें?

❀ फाल्गुन मास में भगवान शिव और श्री कृष्ण के भजन-कीर्तन करने से मन शुद्ध होता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

❀ फाल्गुन मास में जरूरतमंदों को दान करना शुभ माना जाता है।

❀ अन्न, वस्त्र और जल का दान करने से पापों का नाश होता है और जीवन में खुशियाँ आती हैं। इसके साथ ही होलिका दहन के समय बुरी आदतों को छोड़ने का संकल्प लें और अग्नि में तिल, नारियल और गेहूं अर्पित करें।

❀ इस महीने में किसी भी व्यक्ति को नुकसान पहुँचाने के बारे में न सोचें और न ही किसी के बारे में बुरा बोलें।

संबंधित जानकारियाँ

आगे के त्यौहार(2026)
2 February 20263 March 2026
भविष्य के त्यौहार
आवृत्ति
वार्षिक
समय
30 दिन
महीना
जनवरी - फ़रवरी
कारण
भगवान विष्णु, भगवान शिव
उत्सव विधि
मंदिर में प्रार्थना, व्रत, घर में पूजा

Updated: May 28, 2025 16:42 PM

अगर आपको यह त्योहार पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

फाल्गुन मास 2026 2026 तिथियाँ

FestivalDate
2 February 2026
3 March 2026