Shri Ram Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

माँ डाट काली मंदिर - Maa Daat Kali Temple

मुख्य आकर्षण - Key Highlights

◉ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर मनोकामना सिद्ध माँ काली पीठ मंदिर।
◉ दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहिले मोदी जी माँ डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।
◉ मंदिर निर्माण का इतिहास देहरादून-सहारनपुर राजमार्ग के निर्माण से जुड़ा है।

देहरादून-सहारनपुर राजमार्ग के निर्माण के दौरान जय माँ डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ मंदिर की स्थापना 30 जून, 1804 को हुई थी। उसी इतिहास को दोहराते हुए 14 अप्रैल 2026 को भारत के वर्तमान प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे के उद्घाटन से पहले माँ डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे।

मंदिर देवी काली को समर्पित है, मुख्य गर्भगृह में देवी माँ की काले पत्थर की प्रतिमा स्थापित है। पहाड़ों से घिरा होने के कारण यहाँ शांत वातावरण, हरे-भरे पेड़-पौधों और सुंदर प्रकृति देखने को मिलती है।

माँ डाट काली मंदिर के प्रमुख महंत रमन प्रसाद गोस्वामी के अनुसार नया वाहन खरीदने के बाद भक्त यहाँ पूजा के लिए जरूर आते हैं। साथ ही साथ जब भी कोई भक्त नया काम शुरू करता है तो इस मंदिर में पूजा अर्चना करवाने जरूर आता है।

आषाढ़ मास में मंदिर का वार्षिक उत्सव मनाया जाता है। नवरात्रि के दौरान मंदिर में त्योहार जैसा माहौल दिखाई पड़ता है साथ ही साथ मेले की धूम-धाम होती है।

डाट काली मंदिर कैसे पहुंचें?
देहरादून के डाट काली मंदिर तक पहुंचने के लिए भक्त हवाई मार्ग, ट्रेन अथवा सड़क मार्ग में से किसी भी साधन का उपयोग कर सकते हैं। देहरादून का सबसे निकटतम हवाई यात्रा ऑप्शन मे जॉली ग्रांट हवाई अड्डा है, जो मंदिर से लगभग 38.5 किलोमीटर दूर है। भारत के प्रमुख शहरों से इस हवाई अड्डे के लिए नियमित उड़ानें संचालित होती हैं। साथ ही साथ भक्त ट्रेन से 12.5 किलोमीटर दूर देहरादून रेलवे स्टेशन तक पहुँच सकते हैं।

दिल्ली, हरिद्वार, ऋषिकेश और मसूरी जैसे आस-पास के शहरों से देहरादून सड़क मार्ग से अच्छी तरह जुड़ा हुआ है अतः भक्त बस अथवा टैक्सी लेकर मंदिर तक पहुंच सकते हैं।

प्रचलित नाम: जय माँ डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ

यह भी जानें - Read Also

समय - Timings

दर्शन समय
5:00 AM to 9:00 PM
6:00 AM: प्रातः आरती

Maa Daat Kali Temple in English

on April 14, 2026, India's current Prime Minister, Shri Narendra Modi, will offer prayers at the Maa Dat Kali Temple prior to the inauguration of the Delhi-Dehradun Expressway.

जानकारियां - Information

संस्थापक
महंत श्री सुखबीर गुसाईं जी
स्थापना
30 जून 1804
महंत
महंत श्री रमन प्रसाद गोस्वामी जी 📞9760723000
समर्पित
माँ काली

वीडियो - Video Gallery

कैसे पहुचें - How To Reach

पता 📧
Saharanpur Rd, Ashkrodi Dehradun Uttarakhand
सड़क/मार्ग 🚗
Dehradun-Delhi Expressway
सोशल मीडिया
Facebook
निर्देशांक 🌐
30.2386683°N, 77.958436°E
माँ डाट काली मंदिर गूगल के मानचित्र पर
http://www.bhaktibharat.com/mandir/maa-daat-kali-temple

अपने विचार यहाँ लिखें - Write Your Comment

अगर आपको यह मंदिर पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस मंदिर को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP