
 
			
			
							चेटी चंड सिंधी लोगों का एक सबसे लोकप्रिय त्यौहार है जिसे सिंधी नववर्ष के रूप में भी मनाया जाता है। चेटी चंड हिंदू कैलेंडर के अनुसार नवरात्रि के दूसरे दिन अर्थात चैत्र शुक्ल द्वितीया को मनाया जाता है। 
सिंधी समुदाय अपने इष्टदेव श्री झूलेलाल की जयंती के रूप में भी चेटी चंड को मनाते हैं, जिन्हें लाल साई, उदेरो लाल, वरुण देव, दूलह लाल, दरिया लाल और जिंदा पीर के नाम से भी जाना जाता है।
चेटी चंड त्यौहार के दौरान सिंधी समुदाय बहुत सारे पकवान बनाते हैं जिनमे सिंधी मिठो लोलो, सिंधी तहिरी, सिंधी करी राइस, सिंधी कोकी, सेव मिठाई अथवा सिंधी सिंघार प्रमुख हैं।
| संबंधित अन्य नाम | झूलेलाल जयंती, सिंधी नई साल | 
| शुरुआत तिथि | चैत्र शुक्ला द्वितीय | 
| कारण | श्री झूलेलाल महाराज का अवतरण दिवस। | 
| उत्सव विधि | व्रत, भजन, कीर्तन, नृत्य, मेला, श्री झूलेलाल मंदिर। | 
 भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।
