नमः शिवाय नमः शिवाय दो मंत्रों की माला है - भजन (Namo Shivaye Namo Shavaye Do Mantro Ki Mala)


नमः शिवाय नमः शिवाय दो मंत्रों की माला है
नमः शिवाय, नमः शिवाय, दो मंत्रों की माला है ।
जाकर, कह दो, पार्वती से, आया डमरू वाला है ॥

ना मुकुट है, शीश पे उनके, ना कोई, पहने सेहरा है ॥
काली, जटाओं, के बीच में, बहती, गंग धारा है ।
जाकर, कह दो, पार्वती से, आया डमरू वाला है ।
नमः शिवाय, नमः शिवाय, दो मंत्रों की...
भक्तिभारत भजन

ना कुण्डल है, कान में उनके, ना पहने, फूल हार हैं ॥
गले, में उनके, सर्प विराजे, बीच में, मुंडन माल है ।
जाकर, कह दो, पार्वती से, आया डमरू वाला है ।
नमः शिवाय, नमः शिवाय, दो मंत्रों की...

ना चोला है, तन पे उनके, ना पहने, आभूषण है ॥
भस्मी रमाए, आया जोगी, कमर बांध मृगछाला है ।
जाकर, कह दो, पार्वती से, आया डमरू वाला है ।
नमः शिवाय, नमः शिवाय, दो मंत्रों की...

ना हाथी, घोड़ा है उनके, ना कोई, संगी साथी है ॥
बैल, पे चढ़के, आया भोला, भूत प्रेत, बाराती हैं ।
जाकर, कह दो, पार्वती से, आया डमरू वाला है ।
नमः शिवाय, नमः शिवाय, दो मंत्रों की...

ना महल, दो महला उनके, ना कोई, ठौर ठिकाना है ॥
कैलाश पे, वास वोह करता, उसका, रूप निराला है ।
जाकर, कह दो, पार्वती से, आया डमरू वाला है ।
नमः शिवाय, नमः शिवाय, दो मंत्रों की माला है ।
जाकर, कह दो, पार्वती से, आया डमरू वाला है ॥
Namo Shivaye Namo Shavaye Do Mantro Ki Mala - Read in English
Namah Shivaye Namo Shivaye Do Mantro Ki Mala Hai । Jakar, Kah Do, Parvati Se, Aaya Damaroo Wala Hai ॥
Bhajan Somvar BhajanSolah Somvar BhajanTerash BhajanTriyodashi BhajanShiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanBhole Shanakar BhajanParvatipati BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

नवीनतम भजन ›

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

वीर हनुमाना अति बलवाना - भजन

वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे, प्रभु मन बसियो रे...

जय जयकार करो माता की - माता भजन

जय जयकार माता की, आओ शरण भवानी की, एक बार फिर प्रेम से बोलो, जय दुर्गा महारानी की

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।