पितृ पक्ष - Pitru Paksha
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

क्या है यह मासिक शिवरात्रि? (What is Masik Shivratri?)

हिंदू कैलेंडर के अनुसार, मासिक शिवरात्रि व्रत हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है। हर महीने की यह तिथि भगवान शिव और माता पार्वती को समर्पित है।
इसलिए इस दिन नियम के अनुसार भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। मान्यता के अनुसार जो व्यक्ति मासिक शिवरात्रि का व्रत करता है उसे भगवान शिव की कृपा प्राप्त होती है। जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और संतान प्राप्ति, रोगों से मुक्ति के लिए मासिक शिवरात्रि का व्रत भी रखा जाता है।

आगामी मासिक शिवरात्रि शुभ मुहूर्त
❀ 4 अक्टूबर 2021, सोमवार (अश्विन, कृष्ण चतुर्दशी)
प्रारंभ - 09:05 अपराह्न, 04 अक्टूबर
समाप्त - 07:04 अपराह्न, 05 अक्टूबर

❀ 3 नवंबर 2021, बुधवार (कार्तिक, कृष्ण चतुर्दशी)
प्रारंभ - 09:02 पूर्वाह्न, 03 नवंबर
समाप्त - 06:03 पूर्वाह्न, नवंबर 04

❀ 2 दिसंबर 2021, गुरुवार (मार्गशीर्ष, कृष्ण चतुर्दशी)
प्रारंभ - 08:26 अपराह्न, 02 दिसंबर
समाप्त - 04:55 अपराह्न, 03 दिसंबर

मासिक शिवरात्रि व्रत विधि
❀सुबह स्नान कर घर के मंदिर में दीपक जलाएं।
❀सबसे पहले भगवान गणेश की पूजा करें। गंगाजल से शिवलिंग का अभिषेक करें। यदि गंगा जल न हो तो आप स्वच्छ जल से अभिषेक भी कर सकते हैं।
❀माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा और आरती करें।
❀इस दिन भगवान शंकर को कुछ मीठा भोग लगाएं।

पौराणिक महत्व
पौराणिक कथाओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन आधी रात को भगवान शिव, शिव लिंग के रूप में प्रकट हुए थे। जिसके बाद सबसे पहले भगवान ब्रह्मा और भगवान विष्णु ने उनकी पूजा की। शास्त्रों के अनुसार माता लक्ष्मी, मां सरस्वती, मां गायत्री, माता सीता, मां पार्वती और मां रति ने भी अपनी जान बचाने के लिए शिवरात्रि का व्रत रखा था.

विशेष बातें:
मासिक शिवरात्रि के दिन कुछ विशेष नियम का पालन करना चाहिए। इस दिन व्यक्ति को अपनी इंद्रियों पर नियंत्रण रखना चाहिए, ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए और मन में किसी के प्रति गलत विचार नहीं लाना चाहिए, गाली नहीं देनी चाहिए, मांस और शराब का सेवन नहीं करना चाहिए, झूठ नहीं बोलना चाहिए। क्रोध नहीं करना चाहिए।

What is Masik Shivratri? in English

According to the Hindu calendar, the monthly Shivaratri fast is observed every month on the Chaturdashi Tithi of Krishna Paksha.
यह भी जानें

Blogs Masik Shivratri BlogsShivratri BlogsBhole Baba BlogsShiv Shankar BlogsSambhu Blogs

अगर आपको यह ब्लॉग पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस ब्लॉग को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

ब्लॉग ›

पितृ पक्ष में मौली क्यों नहीं बाँधी जाती?

पितृ पक्ष की पूजा के दौरान मौली (पूजा के दौरान कलाई पर बाँधा जाने वाला पवित्र लाल-पीला धागा) नहीं बाँधी जाती क्योंकि इस अवधि में किए जाने वाले अनुष्ठान केवल पितरों (पूर्वजों) के लिए होते हैं, न कि देवताओं के लिए।

पितृ पक्ष में किन भोजनों से परहेज किया जाता है?

हिंदुओं का मानना ​​है कि पितृ पक्ष मैं श्राद्ध करने से पूर्बजों को मुक्ति मिलती है और प्रसन्न होते हैं। श्राद्ध की रस्में हिंदू परंपराओं के अनुसार बहुत सारे प्रतिबंधों के तहत की जाती हैं। इस दौरान कुछ भोजनों से परहेज किया जाता है।

हिंदू धर्म में विभिन्न धागों का महत्व

हिंदू धर्म में बुराइयों से छुटकारा पाने के कई उपाय हैं। हिन्दू धर्म में पवित्र सूत्रों का बड़ा महत्व होता है। लोग इन पवित्र धागों को अपने शरीर के विभिन्न अंगों में धारण करते हैं सकारात्मक परिणामके लिए। पवित्र धागों में लाल, नारंगी, सफेद, काला और पीला जैसे विभिन्न रंग मौजूद होते हैं। सभी धागों के अपने विशिष्ट कारण होते हैं।

गणेश विसर्जन कैसे करें

गणेश चतुर्थी उत्सव में गणेश विसर्जन एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, जो भगवान गणेश को समर्पित उत्सवों के समापन का प्रतीक है।

गणेशोत्सव 2026

आइए जानें! श्री गणेशोत्सव, श्री गणेश चतुर्थी, अनंत चतुर्दशी एवं गणपति विसर्जन से जुड़ी कुछ जानकारियाँ, प्रसिद्ध भजन एवं सम्वन्धित अन्य प्रेरक तथ्य..

बुढ़वा मंगल विशेष 2026

भादौं माह के अंतिम मंगलवार को माए जाने वाला त्यौहार बुढ़वा मंगल, मध्य उत्तर प्रदेश अर्थात व्रज मंडल में हनुमान जी का सबसे प्रसिद्ध उत्सव है।

ISKCON एकादशी कैलेंडर 2026

यह एकादशी तिथियाँ केवल वैष्णव सम्प्रदाय इस्कॉन के अनुयायियों के लिए मान्य है | ISKCON एकादशी कैलेंडर 2026

Navratri Specials 2026 - Navratri Specials 2026
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP