राजीव लोचन राम, आज अपने घर आए: भजन (Rajiv Lochan Ram Aaj Apne Ghar Aaye)


राजीव लोचन राम,
आज अपने घर आए,
कण कण पुलकित,
पुरजन हर्षित,
नगर गाँव सब बजत बधाई,
राजीव लोंचन राम,
आज अपने घर आए ॥गावही किन्नर नाग बदूटी,
बार बार कुसुमांजलि छूटी,
हे जग पावन,
मुनि मन भावन,
अरु शोभा गुण बरनी ना जाए,
राजीव लोंचन राम,
आज अपने घर आए ॥

सुन्दर शोभा श्री रघुवर की,
झांकी बनी है कनक भवन की,
सूचिसर सुन्दर,
नित्य मगन जन,
मचल मचल सब विधि गुण गाए,
राजीव लोंचन राम,
आज अपने घर आए ॥

हर्षित जह तह दाई दासी,
आनंद मगन सकल पुर वासी,
लिए आरती मंगल आरती,
कनक बसन उपथाल सुहाए,
राजीव लोंचन राम,
आज अपने घर आए ॥

राजीव लोचन राम,
आज अपने घर आए,
कण कण पुलकित,
पुरजन हर्षित,
नगर गाँव सब बजत बधाई,
राजीव लोंचन राम,
आज अपने घर आए ॥
Rajiv Lochan Ram Aaj Apne Ghar Aaye - Read in English
Rajeev Lochan Ram, Aaj Apne Ghar Aaye, Kan Kan Pulakit, Purjan Harshit, Nagar Gao Sab Bajan Badhai, Rajeev Lochan Ram, Aaj Apne Ghar Aaye ॥
Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSita Navmi BhajanHanuman Janmotsav BhajanRam Bhajan BhajanMaryada Purushottam Shri Ram Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

थारी जय जो पवन कुमार - भजन

लाल लंगोटो हाथ मे सोटो, थारी जय जो पवन कुमार, मैं वारि जाऊँ बालाजी...

उड़े उड़े बजरंगबली, जब उड़े उड़े - भजन

उड़े उड़े बजरंगबली, जब उड़े उड़े, हनुमान उड़े उड़ते ही गये, सब देख रहे है..

नित रटूं नाम बाबा, नौकरी मिलज्या जै हनुमान - भजन

नित रटूं नाम बाबा, आज्या काम आज, दे दे ईसा वरदान...

सालासर में जिसका, आना जाना हो गया - भजन

सालासर में जिसका, आना जाना हो गया, वो ही मेरी बाबा का, दीवाना हो गया...