मुख्य आकर्षण - Key Highlights |
|---|
| ◉ शक्ति खंड, इंद्रापुरम में हिंडन नहर के किनारे स्थित मंदिर। |
| ◉ शिवरात्रि, जन्माष्टमी एवं नवरात्रि मंदिर की प्रमुख त्यौहार। |
शक्ति खंड, इंद्रापुरम के भक्तों की मदद से, पंडित श्री कुलदीप शर्मा ने हिंडन नहर के किनारे श्री शिव मंदिर को स्थापित करने और मंदिर को बनाए रखने के लिए अपना सर्वस्व समर्पित कर दिया।
इंद्रापुरम के पेट्रोल पंप के निकट यह मंदिर वैशाली मेट्रो स्टेशन से 4 किमी दूर स्थित है। मंदिर की स्थापना सन् 2011 को नवरात्रि की अष्टमी के दिन की गई थी।
मंदिर के संचालन में सभी त्यौहार एवं उत्सव संबंधी निर्णय दैनिक भक्तों की सहयता से लिए जाते हैं। मंदिर परिसर में तुलसी विवाह, गोवर्धन पूजा सहित सभी मुख्य प्रसिद्ध त्यौहार बड़ी धूम-धाम से मनाए जाते हैं।
ग्रीष्म काल के दौरान संध्या आरती सांय 7 बजे से प्रारम्भ होकर, सभी विग्रहों की विधिवत आरती के साथ संपन्न होती है। नवरात्री के सभी नौ दिन महिलाओं द्वारा शाम को प्रतिदिन भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है। साथ ही साथ नवमी के दिन भंडारे का आयोजन किया जाता है।

Golden shikhar having Lord Shiva Trishul with Canal side entry gate with Green Area.

Main entrance side welcome hall right side Shri Shani Dham and left side all remaining dham.

A full vertical view from Hindon sided, gate directly opens in front of Shiv Dham.

Welcome board with vertical capture from Indirapuram side. Most of the time this gate opens for daily devotees.

Shivling

Gauri Shankar

Navaratri 2024
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।