Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

📜अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव - International Gita Mahotsav

International Gita Mahotsav Date: Sunday, 20 December 2026
अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव

अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव हिंदुओं के पवित्र ग्रन्थ श्रीमद्भगवद गीता के प्रादुर्भाव का उत्साहित उत्सव स्वरुप है। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव हरियाणा सरकार द्वारा कुरूक्षेत्र के ब्रह्मसरोवर पर मनाया जाता है। कुरुक्षेत्र वह भूमि है जहाँ भगवान कृष्ण ने अर्जुन को दिव्य ज्ञान अर्थात 'भगवद गीता' सुनाई थी। यह पवित्र ग्रंथ गीता जीवन की किसी भी समस्या का सभी समाधान प्रदान करता है।

गीता महोत्सव कब मनाया जाता है?
गीता महोत्सव का समापन हिंदू कैलेंडर के अनुसार मार्गशीर्ष माह के शुक्ल पक्ष के 11वें दिन अर्थात गीता जयंती के साथ होता है। अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की सभी तिथियाँ एवं कार्यक्रम हरियाणा सरकार निर्धारित करती है। इस वर्ष, गीता महोत्सव 15 नवंबर से 5 दिसंबर मनाया जा रहा है। हरियाणा सरकार द्वारा गीता जयंती को वर्ष 2016 में अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव के रूप में घोषित किया गया था।

गीता महोत्सव कहाँ मनाया जाता है?
गीता महोत्सव मुख्य रूप से हरियाणा के कुरूक्षेत्र में आयोजित किया जाता है, परन्तु महोत्सव का महत्वपूर्ण स्थल एवं सभी कार्यक्रमों का केंद्र विन्दु ब्रह्म सरोवर ही होता है। माना जाता है कि यह वही स्थान है जहाँ भगवान कृष्ण ने कुरूक्षेत्र युद्ध के दौरान अर्जुन को भगवद गीता सुनाई थी। यह स्थान इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि प्रसिद्ध ऋषि मनु ने यहीं मनुस्मृति लिखी थी। ऋग्वेद और सामवेद की रचना भी यहीं हुई थी।

गीता महोत्सव समारोह की प्रमुख गतिविधियाँ
गीता महोत्सव, कुरुक्षेत्र का एक लोकप्रिय उत्सव है जिसके अंतर्गत मेला, यज्ञ, गीता पाठ, भजन, आरती, नृत्य और नाटक जैसी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जाती हैं। यह कार्यक्रम पर्यटकों और तीर्थयात्रियों को आकर्षित करता है, जिसमें मानव जाति पर इस पवित्र ग्रन्थ के प्रभाव को विद्वानों, दार्शनिकों, पुजारियों एवं ऋषियों द्वारा चर्चाओं, सेमिनार एवं संगोष्ठियों द्वारा मंथन किया जाता है। इसके अतिरिक्त, बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मंचीय नाटक और गीता जप प्रतियोगिताएं आयोजित की जाती हैं, जिसमें गीता के सार से युक्त पत्रक, पुस्तिकाएं और किताबें वितरित की जाती हैं।

संबंधित अन्य नामGita Mahotsav, Gita Jayanti
शुरुआत तिथिहरियाणा सरकार द्वार निर्धारण
कारणभगवद गीता
उत्सव विधियज्ञ, गीता पाठ, भजन, आरती, नृत्य, नाटक

International Gita Mahotsav in English

The International Gita Mahotsav is dedicated to the birth of Srimad Bhagavad Gita, the holy book of Hindus. This festival is very sacred for Hindus and is celebrated with utmost religious enthusiasm and devotion. This festival is celebrated in Kurukshetra, Haryana. 15 November 2025 - 5 December 2025

संबंधित जानकारियाँ

आवृत्ति
वार्षिक
समय
18 दिन
शुरुआत तिथि
हरियाणा सरकार द्वार निर्धारण
समाप्ति तिथि
मार्गशीर्ष शुक्ल एकादशी
महीना
नवम्बर - दिसम्बर
कारण
भगवद गीता
उत्सव विधि
यज्ञ, गीता पाठ, भजन, आरती, नृत्य, नाटक
महत्वपूर्ण जगह
कुरूक्षेत्र, हरियाणा
पिछले त्यौहार
5 December 2025, अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव (प्रारम्भ) : 15 November 2025, 15 December 2024, 28 November 2024

फोटो प्रदर्शनी

फुल व्यू गैलरी
International Gita Mahotsav

International Gita Mahotsav

International Gita Mahotsav

International Gita Mahotsav

International Gita Mahotsav

International Gita Mahotsav

International Gita Mahotsav

International Gita Mahotsav

अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024

अन्तर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव 2024

अगर आपको यह त्योहार पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस त्योहार को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

Durga Chalisa - Durga Chalisa
Ram Bhajan - Ram Bhajan
Bhakti Bharat APP