मुख्य आकर्षण - Key Highlights |
|---|
| ◉ भगवान शिव के द्वारपाल नंदी को समर्पित। |
| ◉ सूर्योदय और सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा। |
| ◉ देवघर का सबसे प्रसिद्ध पिकनिक स्पॉट। |
| ◉ बच्चों के लिए सबसे मनोरंजन जगह। |
नंदन पहाड़, देवघर से 3 KM दूरी पर स्थित है। पौराणिक कथाओं के अनुसार जब रावण ने जबरन शिवधाम में प्रवेश करने का प्रयास किया तो नंदी भगवान शिव के द्वारपाल थे। नंदी ने उन्हें भगवान शिव के परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया। रावण ने क्रोधित होकर उसे इस पर्वत पर फेंक दिया और इसलिए इस पहाड़ी को उसके नाम से जाना जाता है। पहाड़ी पर बने मंदिरों में शिव, पार्वती, गणेश और कार्तिक की सुंदर मूर्तियां हैं।
नंदन पहाड़ी पार्क में प्रवेश के लिए एक सुविधाजनक शुल्क रखा गया है, परंतु मंदिर दर्शन के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाता है।
यहाँ से सूर्योदय और सूर्यास्त का खूबसूरत नजारा भी देखा जा सकता है। नंदन पहाड़ी की तलहटी में स्थित सुंदर नंदन सरोवर भी लोगों को अत्यधिक आकर्षित करता है। नंदन सरोवर में नौका विहार की सुविधा भी दी गई है। मनोरंजन पार्क नंदन पहाड़ की चोटी पर बनाया गया है।
आज कल इस नंदन पहाड़ को धार्मिक दृष्टि से कम पर्यटन के दृष्टि से अधिक देखा जाता। यहाँ बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के साधन जैसे झूले, बूट हाउस, भूत घर, डायनासोर स्लाइडिंग, राक्षस स्लाइडिंग, परी फ़ुब्बारा, मिरर हाउस और रेस्टोरेंट तथा विभिन्न प्रकार के जीव-जन्तु की प्रतिमाएँ हैं।

Shri Ram Mandir

Shri Chitragupta Maharaj Temple

Entry Stairs Towards Temple

Mata Rani Mandir Shikhar

Bhagwan Shiv Murti

Large Nandi Maharaj

Bhagwan Shiv Mandir

Shiv Murti Upvan

Nandan Sarovar

Pari Fountain and Swings

Resting Huts in Nandan Pahar Deoghar

Bhoot Ghar at Nandan Pahar

Dinosaur Slider at Nandan Pahar

Monkey Park and Boot House at Nandan Pahar

Bhoot Ghat and Pond at Background

Pari Fountain with Garden

Rakshas Slider
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।