मुख्य आकर्षण - Key Highlights |
|---|
| ◉ बिड़ला समूह द्वारा स्थापित गीता मंदिर। |
| ◉ भक्तों के लिए गेस्ट हाउस भी उपलब्ध है। |
बिरला गीता मंदिर! भगवद गीता के शिक्षाप्रद मूल्यों की रक्षा हेतु बिड़ला ग्रुप द्वारा स्थापित एक सरल, सुंदर और शान्तिमय मंदिर है, जैसा कि भारत के अन्य प्रमुख शहरों में बिड़ला मंदिर फैले हुए हैं। मंदिर में मुख्य मूर्ति बैठी हुई मुद्रा मे अर्जुन और भगवान कृष्ण गीता के उपदेशों को देते हुए जबकि अर्जुन ने अपना गाण्डीव पृथ्वी को आत्मसमर्पण कर रखा है।
खाली जगह और छतनुमा वास्तुकला के कारण मंदिर में ध्वनि की प्रति-ध्वनि काफी गूँजती प्रतीत होती है। गीता मंदिर के आस-पास भड़केश्वर महादेव, सिद्धेश्वर महादेव, भूतेश्वर महादेव, गायत्री शक्तिपीठ, पंचमुखी हनुमान मंदिर और सूर्यास्त पॉइंट प्रसिद्ध स्थान हैं। तीर्थयात्रियों को रहने के लिए मंदिर के पास बिरला द्वारा निर्मित आवास की सुविधा भी उपलब्ध है। यह अतिथि ग्रह बहुत साफ और शांतिपूर्ण है, इस गेस्ट हाउस के चारों ओर खेलने के लिए बहुत बड़ा मैदान है।

बिरला गीता मंदिर

बिरला गीता मंदिर

बिरला गीता मंदिर

बिरला गीता मंदिर
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।