फाल्गुन मास हिंदू पंचांग का अंतिम महीना है, जिसके बाद हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। चैत्र हिंदू पंचांग के बारह महीनों में पहला महीना है, और फागुन आखिरी महीना है। अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन मास फरवरी या मार्च में आता है। इस महीने की पूर्णिमा को फाल्गुनी नक्षत्र होने के कारण इस महीने का नाम फाल्गुन है।
फाल्गुन मास उत्सव
फाल्गुन मास का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। क्योंकि महा शिवरात्रि इस महीने में आने वाले भगवान शिव का विशेष दिन है। इसके साथ ही रंगों का त्योहार होली भी इसी महीने में पड़ता है।
फाल्गुन मास में माता सीता, श्रीकृष्ण, मां लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा करने का विधान है। माना जाता है कि इस महीने में इन देवी-देवताओं की पूजा करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है और सुख-समृद्धि, धन की प्राप्ति होती है।
फाल्गुन मास 2026
इस वर्ष फाल्गुन मास की गणना 2 फरवरी, 2026 - 3 मार्च, 2026 तक है।
फाल्गुन मास 2026 व्रत, पर्व, जयंती और उत्सव
5 फरवरी, सोमवार - द्विजप्रिय संकष्टी चतुर्थी
13 फरवरी, शुक्रवार - विजया एकादशी
14 फरवरी, शनिवार - शनि प्रदोष व्रत कथा
15 फरवरी, रविवार - महाशिवरात्रि
17 फरवरी, मंगलवार - दर्श अमावस्या, अन्वाधान, फाल्गुन अमावस्या
19 फरवरी, बृहस्पतिवार - फुलैरा दूज, चन्द्र दर्शन
27 फरवरी, शुक्रवार - आमलकी एकादशी
1 मार्च, रविवार - प्रदोष व्रत
3 मार्च, मंगलवार - छोटी होली, होलिका दहन, फाल्गुन पूर्णिमा, चन्द्र ग्रहण *पूर्ण, अन्वाधान, वसंत पूर्णिमा
4 मार्च, बुधवार - होली
संबंधित अन्य नाम | Phalguna Maas, Maas, Hindu Pavitra Maas, Mahashivaratri, Amalaki Ekadashi, Holi |
कारण | भगवान विष्णु, भगवान शिव |
उत्सव विधि | मंदिर में प्रार्थना, व्रत, घर में पूजा |
** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।
Festival | Date |
---|---|
2 February 2026 | |
3 March 2026 |