भोले मेरी नैया को भाव पार लगा देना - भजन (Bhole Meri Naiya Ko Bhav Paar Laga Dena)


भोले मेरी नैया को भाव पार लगा देना ॥
श्लोक-
भोले में तेरे दर पे,
कुछ आस लिए आया हूँ ,
तेरे दर्शन की मन में,
एक प्यास लिए आया हूँ ,
अब छोड़ दिया जग सारा,
सब तोड़ दिए रिश्ते,
विश्वास है भक्ति का,
मन में विश्वास लिए आया हूँ ॥

भोले मेरी नैया को भाव पार लगा देना
है आपके हाथो में मेरी बिगड़ी बना देना ॥

तुम शंख बजा करके दुनिया को जगाते हो
डमरू की मधुर धुन से सद्मार्ग दिखाते हो
में मूरख सब मेरे अवगुण को भुला देना
भोले मेरी नैय्या को भाव पार लगा देना ॥

श्लोक-
दुनिया जिसे कहते है माया है तुम्हारी,
कण कण में यहाँ शम्भू छाया है तुम्हारी,
मेरा तो कुछ भी नहीं है ना स्वास है न धड़कन,
ये प्राण है तुम्हारा काया है तुम्हारी ॥

हर और अँधेरा है तूफ़ान ने घेरा है
कोई राह नहीं दिखती एक तुझपे भरोसा है
एक आस लगी तुझसे मेरी लाज बचा लेना
भोले मेरी नैय्या को भाव पार लगा देना ॥

हे जगदम्बा के स्वामी देवादिदेव नमामि
सबके मन की तुम जानो शिव शंकर अंतर्यामी
दुःख आप मेरे मन का महादेव मिटा देना
भोले मेरी नैया को भाव पार लगा देना ॥

श्लोक-
हे महाकाल तुम्हारे दर पे लोग,
खाली हाथ आते है,
और झोली भर कर जाते है,
कोई बात तो है महाकाल,
तुम्हारे दर्शन में,
तभी तो लाखो लोग,
तुमको शीश झुकाते है ॥

महादेव जटा में तुमने गंगा को छुपाया है
माथे पर चन्द्र सजाया विषधर लिपटाया है
मुझे नाथ गले अपने महाकाल लगा लेना
भोले मेरी नैय्या को भाव पार लगा देना ॥

भोले मेरी नैया को भाव पार लगा देना
है आपके हाथो में मेरी बिगड़ी बना देना ॥
Bhole Meri Naiya Ko Bhav Paar Laga Dena - Read in English
Bhole Meri Naiya Ko Bhav Paar Laga Dena, Hai Aapke Hatho Mein Meri Bigdi Bana Dena ॥
Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanTerash BhajanTriyodashi Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव - भजन

ॐ शंकर शिव भोले उमापति महादेव, पालनहार परमेश्वर, विश्वरूप महादेव, महादेव, महादेव...

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

शंकर मेरा प्यारा.. माँ री माँ मुझे मूरत ला दे - भजन

शंकर मेरा प्यारा । माँ री माँ मुझे मूरत ला दे, शिव शंकर की मूरत ला दे..

शंकर शिव शम्भु साधु सन्तन सुखकारी - भजन

शंकर शिव शम्भु साधु सन्तन सुखकारी॥ निश दिन सिमरन करते, नाम पुण्यकारी॥

बाबा तेरी जटा में, बहती है गंग धारा: शिव भजन

शंकर तेरी जटां मेँ, बाबा तेरी जटा में, बहती है गंग धारा, काली घटा के अंदर, जिमि दामिनी उजाला, शंकर तेरी जटा से,
बहती है गंग धारा ॥