मेरे बांके बिहारी लाल, तू इतना ना करिओ श्रृंगार - भजन (Mere Banke Bihari Lal Tu Itna Na Nario Shringar)


मेरे बांके बिहारी लाल,
तू इतना ना करिओ श्रृंगार,
नजर तोहे लग जाएगी ।
तेरी सुरतिया पे मन मोरा अटका ।
प्यारा लागे तेरा पीला पटका ।
तेरी टेढ़ी मेढ़ी चाल, तू इतना ना करिओ श्रृंगार,
नजर तोहे लग जाएगी ॥
मेरे बांके बिहारी लाल...॥

तेरी मुरलिया पे मन मेरा अटका ।
प्यारा लागे तेरा नीला पटका ।
तेरे गुंगार वाले बाल, तू इतना ना करिओ श्रृंगार,
नजर तोहे लग जाएगी ॥
मेरे बांके बिहारी लाल...॥

तेरी कमरिया पे मन मोरा अटका ।
प्यारा लागे तेरा काला पटका ।
तेरे गल में वैजयंती माल, तू इतना ना करिओ श्रृंगार,
नजर तोहे लग जाएगी ॥
मेरे बांके बिहारी लाल...॥

मेरे बांके बिहारी लाल, तू इतना ना करिओ श्रृंगार,
नजर तोहे लग जाएगी ।

आरती कुंजबिहारी की | आओ भोग लगाओ प्यारे मोहन | श्री बांके बिहारी तेरी आरती गाऊं | आरती श्री बाल कृष्ण जी की | ॐ जय जगदीश हरे | मधुराष्टकम्: धरं मधुरं वदनं मधुरं | कृष्ण भजन | अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं | श्री कृष्णा गोविन्द हरे मुरारी
Mere Banke Bihari Lal Tu Itna Na Nario Shringar - Read in English
Mere Banke Bihari Lal, Tu Itna Na Kario Shringar, Najar Tohe Lag Jayegi ।
Bhajan Shri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanLaddu Gopal BhajanRadhashtami BhajanBadhai Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

वीर बली हनुमान, थारे ह्रदय सियाराम: भजन

वीर बली हनुमान, थारे ह्रदय सियाराम, थे तो भक्तां रा कारज सारो जी, प्यारा लागो बजरंगी ॥

यह प्रेम सदा भरपूर रहे, हनुमान तुम्हारे चरणो में: भजन

यह प्रेम सदा भरपूर रहे, हनुमान तुम्हारे चरणो में, यह अर्ज मेरी मंजूर रहे, हनुमान तुम्हारे चरणो में ॥

तेरी चौखट पे ओ बाबा, जिंदगी सजने लगी: भजन

तेरी चौखट पे ओ बाबा, जिंदगी सजने लगी, जिंदगी सजने लगी मेरी, जिंदगी सजने लगी, तेरी चौंखट पे ओ बाबा,
जिंदगी सजने लगी ॥

दिल में श्री राम बसे हैं, संग माता जानकी: भजन

दिल में श्री राम बसे हैं, संग माता जानकी, बैठा खड़ताल बजाए, रघुवर के नाम की ॥