राम को देख कर के जनक नंदिनी: भजन (Ram Ko Dekh Ke Janak Nandini)


राम को देख कर के जनक नंदिनी,
बाग में वो खड़ी की खड़ी रह गयी।
राम देखे सिया को सिया राम को,
चारो अँखिआ लड़ी की लड़ी रह गयी॥
यज्ञ रक्षा में जा कर के मुनिवर के संग,
ले धनुष दानवो को लगे काटने।
एक ही बाण में ताड़का राक्षसी,
गिर जमी पर पड़ी की पड़ी रह गयी॥

राम को मन के मंदिर में अस्थान दे
कर लगी सोचने मन में यह जानकी।
तोड़ पाएंगे कैसे यह धनुष कुंवर,
मन में चिंता बड़ी की बड़ी रह गयी॥

विश्व के सारे राजा जनकपुर में जब,
शिव धनुष तोड़ पाने में असफल हुए।
तब श्री राम ने तोडा को दंड को,
सब की आँखे बड़ी की बड़ी रह गयी॥

तीन दिन तक तपस्या की रघुवीर ने,
सिंधु जाने का रास्ता न उनको दिया।
ले धनुष राम जी ने की जब गर्जना,
उसकी लहरे रुकी की रह गयी॥
Ram Ko Dekh Ke Janak Nandini - Read in English
Ram Ko Dekh Kar Ke Janak Nandini, Bag Mein Vo Khadi Ki Khadee Rah Gayi...
Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanJanaki Jayanti Sundarkand BhajanRamayan Path BhajanVijayadashami BhajanMata Sita BhajanRam Sita Vivah Bhajan

अन्य प्रसिद्ध राम को देख कर के जनक नंदिनी: भजन वीडियो

राम को देख कर के जनक नंदिनी - Swasti Pandey From USA

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

मेरे राम मेरे घर आएंगे, आएंगे प्रभु आएंगे - भजन

मेरे राम मेरे घर आएंगे, आएंगे प्रभु आएंगे। प्रभु के दर्शन की आस है, और भीलनी को विशवास है..

राम भजन - राम नाम से जगमग है

मेरे घर का कोना-कोना, राम नाम से जगमग है, पड़े चरण तेरे मेरे घर घर, चारों धाम सा जगमग है...

ओ मईया तैने का ठानी मन में - भजन

ओ मईया तैने का ठानी मन में, राम-सिया भेज दये री बन में, दीवानी तैने का ठानी मन में...

मन तड़पत हरि दर्शन को आज - भजन

मन तड़पत हरि दर्शन को आज, मोरे तुम बिन बिगड़े सकल काज, विनती करत हूँ रखियो लाज..

जिनके हृदय श्री राम बसे - भजन

जिनके हृदय श्री राम बसे, उन और को नाम लियो ना लियो । जिनके हृदय श्री राम बसे..