सुख के सब साथी, दुःख में ना कोई: भजन (Sukh Ke Sab Saathi, Duhkh Mein Na Koi)


सुख के सब साथी,
दुःख में ना कोई ।
मेरे राम, मेरे राम..
तेरा नाम एक साँचा,
दूजा ना कोई ॥
जीवन आनी जानी छाया,
झूठी माया, झूठी काया ।
फिर काहे को सारी उमरियाँ,
पाप की गठड़ी ढोई ॥

सुख के सब साथी,
दुःख में ना कोई ।
मेरे राम, मेरे राम..
तेरा नाम एक साँचा,
दूजा ना कोई ॥

ना कुछ तेरा, ना कुछ मेरा,
ये जग जोगीवाला फेरा ।
राजा हो या रंक सभी का,
अंत एक सा होई ॥

सुख के सब साथी,
दुःख में ना कोई ।
मेरे राम, मेरे राम..
तेरा नाम एक साँचा,
दूजा ना कोई ॥

बाहर की तू माटी फाँके,
मन के भीतर क्यों ना झाँके ।
उजले तन पर मान किया,
और मन की मैल ना धोई ॥

सुख के सब साथी,
दुःख में ना कोई ।
मेरे राम, मेरे राम..
तेरा नाम एक साँचा,
दूजा ना कोई ॥
Sukh Ke Sab Saathi, Duhkh Mein Na Koi - Read in English
Sukh Ke Sab Sathi, Duhkh Mein Na Koi, Mere Ram, Tera Nam Ek Sancha Dooja Na Koi...
Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navmi BhajanSita Navami BhajanJanaki Jayanti BhajanSundarkand BhajanRamayan Path BhajanVijayadashami BhajanRam Sita Vivah BhajanMorning BhajanInspirational BhajanRoop Kumar Rathod Bhajan

अन्य प्रसिद्ध सुख के सब साथी, दुःख में ना कोई: भजन वीडियो

सुख के सब साथी, दुःख में ना कोई - Roop Kumar Rathod

सुख के सब साथी, दुःख में ना कोई - सोनू निगम

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये - भजन

साँची ज्योतो वाली माता, तेरी जय जय कार। तुने मुझे बुलाया शेरा वालिये, मैं आया मैं आया शेरा वालिये।

ओ माँ पहाड़ावालिये, सुन ले मेरा तराना - भजन

ओ माँ पहाड़ावालिये, सुन ले मेरा तराना ॥

पर्वत से उतर कर माँ, मेरे घर आ जाना - भजन

पर्वत से उतर कर माँ, मेरे घर आ जाना, मैं भी भगत तेरा, मेरा मान बढ़ा जाना ॥

मईया जी मेरे हाथ को, अब थाम लीजिये - भजन

मईया जी मेरे हाथ को, अब थाम लीजिये, मजबूर हूँ माँ मैं बड़ा, मजबूर हूँ माँ मैं बड़ा, अब ध्यान दीजिये, मईया जी मेरे हाथ को, अब थाम लीजिये ॥

लहर लहर लहरा गई रे, मेरी माँ की चुनरियाँ, माँ की चुनरियाँ: भजन

लहर लहर लहरा गई रे, मेरी माँ की चुनरियाँ, माँ की चुनरियाँ, मेरी माँ की चुनरियाँ, लहर लहर लहरा गयी रे, मेरी माँ की चुनरियाँ ॥