Sawan 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

इतनी विनती है तुमसे हे भोले मेरे - भजन (Itni Vinti Hai Tumse Hai Bhole Mere)


इतनी विनती है तुमसे हे भोले मेरे - भजन
इतनी विनती है तुमसे हे भोले मेरे,
थाम के हाथ अब ना छुड़ा लेना तुम,
जैसे अब तक निभाई है तुमने प्रभु,
जैसे अब तक निभाई है तुमने प्रभु,
वैसे ही आगे और निभा लेना तुम,
इतनी विनती हैं तुमसे हे भोले मेरे,
थाम के हाथ अब ना छुड़ा लेना तुम,
इतनी विनती है तुमसे हे भोले मेरे ॥
अच्छा हूँ बुरा हूँ खोटा हूँ खरा,
जैसा भी हूँ हे शम्भू मैं बस हूँ तेरा,
जो भी देनी हो दे देना मुझको सजा,
जो भी देनी हो दे देना मुझको सजा,
अपनी नजरो से मत ना गिरा देना तुम,
इतनी विनती हैं तुमसे हे भोले मेरे,
थाम के हाथ अब ना छुड़ा लेना तुम,
इतनी विनती है तुमसे हे भोले मेरे ॥

ऐसी सुबह न हो ना कोई शाम हो,
मेरे होंठो पे जब ना तेरा नाम हो,
जिस घडी तेरे चरणों का ना ध्यान हो,
जिस घडी तेरे चरणों का ना ध्यान हो,
उसके पहले ही मुझको उठा लेना तुम,
इतनी विनती हैं तुमसे हे भोले मेरे,
थाम के हाथ अब ना छुड़ा लेना तुम,
इतनी विनती है तुमसे हे भोले मेरे ॥

आज जो भी है बस वो दिया आपने,
मेरी हस्ती है क्या सब किया आपने,
हाथ फैले किसी ओर के सामने,
हाथ फैले किसी ओर के सामने,
जिंदगी में वो दिन ना दिखा देना तुम,
इतनी विनती हैं तुमसे हे भोले मेरे,
थाम के हाथ अब ना छुड़ा लेना तुम,
इतनी विनती है तुमसे हे भोले मेरे ॥

जोड़ के हाथ ये ही है अर्जी मेरी,
इससे आगे मेरे नाथ मर्जी तेरी,
जब भी आए जीवन की घडी आखरी,
जब भी आए जीवन की घडी आखरी,
उस घडी बस मुझे मत भुला देना तुम,
इतनी विनती हैं तुमसे हे भोले मेरे,
थाम के हाथ अब ना छुड़ा लेना तुम,
इतनी विनती है तुमसे हे भोले मेरे ॥

इतनी विनती है तुमसे हे भोले मेरे,
थाम के हाथ अब ना छुड़ा लेना तुम,
जैसे अब तक निभाई है तुमने प्रभु,
जैसे अब तक निभाई है तुमने प्रभु,
वैसे ही आगे और निभा लेना तुम,
इतनी विनती हैं तुमसे हे भोले मेरे,
थाम के हाथ अब ना छुड़ा लेना तुम,
इतनी विनती है तुमसे हे भोले मेरे ॥

शिव चालीसा | लिङ्गाष्टकम् | शिव आरती | शिव भजन | शिव पंचाक्षर स्तोत्र | द्वादश ज्योतिर्लिंग मंत्र

Itni Vinti Hai Tumse Hai Bhole Mere in English

Itni Vinti Hai Tumse Hey Bhole Mere, Tham Ke Hath Ab Na Chhuda Lena Tum, Jaise Ab Tak Nibhai Hai Tumne Prabhu, Jaise Ab Tak Nibhai Hai Tumne Prabhu, Vaise Hi Aage Aur Nibha Lena Tum, Itni Vinti Hain Tumse Hey Bhole Mere, Tham Ke Hath Ab Na Chhuda Lena Tum, Itni Vinti Hai Tumse Hey Bhole Mere ॥
यह भी जानें

Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanShiv Vivah Bhajan

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस भजन को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं - भजन

अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं, राम नारायणं जानकी बल्लभम । कौन कहता हे भगवान आते नहीं..

बजरंग बाण

निश्चय प्रेम प्रतीति ते, बिनय करैं सनमान। तेहि के कारज सकल शुभ, सिद्ध करैं हनुमान॥

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल - भजन

छोटी छोटी गैया, छोटे छोटे ग्वाल। छोटो सो मेरो मदन गोपाल..

शिव स्तुति: आशुतोष शशाँक शेखर

आशुतोष शशाँक शेखर, चन्द्र मौली चिदंबरा, कोटि कोटि प्रणाम शम्भू..

कृष्ण भजन

जन्माष्टमी, राधाष्टमी, होली, भागवत कथा, गीता पाठ, कीर्तन, भजन संध्या मे प्रसिद्ध श्री कृष्ण भजन..

शिव भजन

शिवरात्रि, सावन के सोमवार, सोमवर, सोलह सोमवर, काँवड़, सावन मे शिव, शंकर, भोले, भोलेनाथ, महादेव एवं महाकाल के प्रसिद्ध भजन..

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन - भजन

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार । पवनसुत विनती बारम्बार...

Sawan 2026 - Sawan 2026
Sawan 2026 - Sawan 2026
Bhakti Bharat APP