भजन: तुम रूठे रहो मोहन (Tum Ruthe Raho Mohan)


तुम रूठे रहो मोहन,
हम तुम्हे मना लेंगे,
आहों मे असर होगा,
घर बैठे बुला लेंगे,
तुम रूठे रहों मोहन,
हम तुम्हे मना लेंगे ॥
तुम कहते हो मोहन,
हमें मधुबन प्यारा है,
इक बार तो आ जाओ,
मधुबन ही बना देंगे,
तुम रूठे रहों मोहन,
हम तुम्हे मना लेंगे ॥

तुम कहते हो मोहन,
हमें राधा प्यारी है,
इक बार तो आ जाओ,
राधा से मिला देंगे,
तुम रूठे रहों मोहन,
हम तुम्हे मना लेंगे ॥

तुम कहते हो मोहन,
हमें माखन प्यारा है,
इक बार तो आ जाओ,
माखन ही खिला देंगे,
तुम रूठे रहों मोहन,
हम तुम्हे मना लेंगे ॥

तुम कहते हो मोहन,
हमें कहाँ बिठाओगे,
इस दिल में तो आ जाओ,
पलकों पे बिठा लेंगे,
तुम रूठे रहों मोहन,
हम तुम्हे मना लेंगे ॥

तुम हमको ना चाहो,
इसकी हमें परवाह नही,
हम वादे के पक्के है,
तुम्हे अपना बना लेंगे,
तुम रूठे रहों मोहन,
हम तुम्हे मना लेंगे ॥

तुम रूठे रहो मोहन,
हम तुम्हे मना लेंगे,
आहों मे असर होगा,
घर बैठे बुला लेंगे,
तुम रूठे रहों मोहन,
हम तुम्हे मना लेंगे ॥

लगी आग जो सीने में,
तेरी प्रेम जुदाई की,
हम प्रेम की धारा से,
लगी दिल की बुझा लेंगे,
तुम रूठे रहों मोहन,
हम तुम्हे मना लेंगे ॥

तुम रूठे रहो मोहन,
हम तुम्हे मना लेंगे,
आहों मे असर होगा,
घर बैठे बुला लेंगे,
तुम रूठे रहों मोहन,
हम तुम्हे मना लेंगे ॥
Tum Ruthe Raho Mohan - Read in English
Tum Roothe Raho Mohan, Ham Tumhe Mana Lenge, Aahon Me Asar Hoga, Ghar Baithe Bula Lenge
Bhajan Shri Krishna BhajanBrij BhajanBaal Krishna BhajanBhagwat BhajanJanmashtami BhajanAlka Goyal Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

चंदन है इस देश की माटी: भजन

चंदन है इस देश की माटी, तपोभूमि हर ग्राम है । हर बाला देवी की प्रतिमा, बच्चा बच्चा राम है..

उस देश को दुनिया में हिन्दुस्तान कहते है: धार्मिक देशभक्ति भजन

हम हार मान ने वाले इंसान नहीं है, जो पीठ दिखा कर भागे वो बेजान नहीं है, सुर वीरो की भूमि हम जिस धरा पे रहते है,
उस देश को दुनिया में हिन्दुस्तान कहते है ॥

भारत है पहचान मेरी: धार्मिक देशभक्ति भजन

भारत है पहचान मेरी और तिरंगा शान मेरी, दुनिया में सबसे न्यारा मुझे देश जान से प्यारा है, बस ये ही स्वर्ग द्वारा इसके लिए तो हरपल हाजिर जान मेरी, भारत है पहचान मेरी और तिरंगा शान मेरी ॥

वन्दे मातरम् - राष्ट्रगीत

वन्दे मातरम् सुजलां सुफलां मलयजशीतलाम् शस्यशामलां मातरम् ।

हमारा प्यारा हिंदुद्वीप - राष्ट्र गीत

हमारा प्यारा हिंदुद्वीप, हम हैं इसके प्रहरी और प्रदीप । अब उठो जगो हे आर्यवीर! उत्ताल प्रचंड समरसिन्धु समीप ॥..