📿कार्तिक मास 2026 - Kartik Maas 2026

Kartik Maas Date: Tuesday, 27 October 2026

कार्तिक मास हिंदू कैलेंडर का आठवां महीना है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर के अक्टूबर और नवंबर में आता है। भारत के राष्ट्रीय नागरिक कैलेंडर में, कार्तिक वर्ष का आठवां महीना है। कार्तिक मास या दामोदर मास हिंदू कैलेंडर में बहुत आध्यात्मिक महत्व रखता है। हिन्दू धर्म मैं कार्तिक मा सबसे पवित्र महीना माना जाने वाला महीना है।

कार्तिक मास का पर्व
'न कार्तिकसमो मासो न कृतेन सामं युगं, न वेदं सदृशं शास्त्रं न तीर्थ गंगाय समं' अर्थात् कार्तिक के समान कोई मास नहीं, सतयुग के समान कोई युग नहीं, वेद के समान कोई शास्त्र नहीं और गंगा के समान कोई तीर्थ नहीं। इस मास से देव तत्व प्रबल हो जाता है। इस महीने में भगवान विष्णु के साथ तुलसी की पूजा करना फलदायी माना गया है। इसके अलावा इस मास में गंगा स्नान, दीपदान, यज्ञ, दान आदि करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। इस पूरे महीने में दिवाली, छठ पूजा, धनतेरस, तुलसी विवाह, वैकुंठ चतुर्दशी, देव दिवाली कार्तिक पूर्णिमा जैसे त्योहार मनाए जाते हैं।

कार्तिक मास 2026
इस वर्ष कार्तिक मास की गणना 27 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक है।

कार्तिक मास 2026 व्रत, त्यौहार, जयंती और उत्सव
29 अक्टूबर बृहस्पतिवार 2026 - करवा चौथ, वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी
1 नवंबर रविवार 2026 - भानु सप्तमी, अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान
5 नवंबर बृहस्पतिवार 2026 - गोवत्स द्वादशी, रमा एकादशी
6 नवंबर शुक्रवार 2026 - धनतेरस, प्रदोष व्रत
7 नवंबर शनिवार 2026 - काली चौदस
8 नवंबर रविवार 2026 - नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजा, दीवाली, दर्श अमावस्या
9 नवंबर सोमवार 2026 - अनवधान, कार्तिक अमावस्या
10 नवंबर मंगलवार 2026- गोवर्धन पूजा, इष्टी, द्यूत क्रीडा
11 नवंबर बुधवार 2026 - भैया दूज, चंद्र दर्शन
14 नवंबर शनिवार 2026 - लाभ पञ्चमी
15 नवंबर रविवार 2026 - छठ पूजा
16 नवंबर सोमवार 2026 - वृश्चिक संक्रान्ति
17 नवंबर मंगलवार 2026 - गोपाष्टमी
18 नवंबर बुधवार 2026 - अक्षय नवमी
20 नवंबर शुक्रवार 2026 - कंस वध, भीष्म पंचक प्रारंभ, देवउत्थान एकादशी
21 नवंबर शनिवार 2026 - तुलसी विवाह, गौण देवुत्थान एकादशी, वैष्णव देवुत्थान एकादशी
22 नवंबर रविवार 2026 - प्रदोष व्रत, विश्वेश्वर व्रत
23 नवंबर सोमवार 2026 - वैकुंठ चतुर्दशी, मणिकर्णिका स्नान
24 नवंबर मंगलवार 2026 - देव दीवाली, कार्तिक पूर्णिमा, अनवधान

संबंधित अन्य नामदामोदर मास
कारणभगवान विष्णु
उत्सव विधिमंदिर में प्रार्थना, व्रत, घर में पूजा
Read in English - Kartik Maas 2026
Kartik month or Damodar month holds great spiritual significance in the Hindu calendar.

कार्तिक मास का महत्व

भगवान विष्णु के प्रिय महीनों में से एक कार्तिक का महीना हिंदू धर्म में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। पूरे कार्तिक मास में स्नान, दान और भगवत पूजन किया जाता है, जगत के पालनहार भगवान विष्णु ने उन्हें अक्षय फल देने वाला महीना बताया है। कार्तिक मास की महिमा का वर्णन करते हुए स्वयं भगवान ब्रह्मा कहते हैं कि कार्तिक मास सभी मासों में श्रेष्ठ है और कार्तिक मासों में, भगवान विष्णु देवताओं में तथा नारायण तीर्थ (बद्रिकाश्रम) तीर्थों में श्रेष्ठ हैं।

कार्तिक मास में क्या होता है?

कार्तिक मास में भगवान विष्णु के अवतार श्री कृष्ण ने शालिग्राम रूप में माता तुलसी से विवाह किया था। इस महीने में दीपदान, यज्ञ, हवन, गंगा स्नान, दान, विवाह, गृह प्रवेश आदि करना बहुत फलदायी होता है। इन सबके अलावा आप इस महीने गृह शांति के लिए कुछ उपाय भी कर सकते हैं।

कार्तिक पूर्णिमा पर जरूर करें ये काम

❀ कार्तिक माह में पड़ने वाली पूर्णिमा को सबसे पवित्र और साल की सबसे बड़ी पूर्णिमा माना जाता है। इसलिए इस दिन किसी पवित्र नदी आदि में स्नान करना चाहिए।

❀ कार्तिक पूर्णिमा के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के सामने दीपक जलाना चाहिए। इसके साथ ही भगवान विष्णु और भगवान शिव के मंदिर में जाकर दीपदान भी करना चाहिए।

❀ इस दिन चंद्रोदय के समय भगवान शिव के दर्शन करने चाहिए। उनकी भी पूरे विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए।

❀ कार्तिक पूर्णिमा के दिन जरूरतमंद लोगों को अन्न, धन और वस्त्र आदि दान करना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति की दिन दुगुनी और रात चौगुनी तरक्की होती है।

संबंधित जानकारियाँ

आगे के त्यौहार(2026)
27 October 202624 November 2026
भविष्य के त्यौहार
आवृत्ति
वार्षिक
समय
30 दिन
महीना
अक्टूबर-नवंबर
मंत्र
ॐ नमो भगवते वासुदेवाय
कारण
भगवान विष्णु
उत्सव विधि
मंदिर में प्रार्थना, व्रत, घर में पूजा
पिछले त्यौहार
7 October 2025

Updated: Jan 06, 2026 16:22 PM

अगर आपको यह त्योहार पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

कार्तिक मास 2026 2026 तिथियाँ

FestivalDate
27 October 2026
24 November 2026