हिंदू धर्म में माघ महीने का विशेष महत्व है। माघ महीने की शुरुआत मकर संक्रांति के त्योहार से होती है। माघ में गंगा समेत पवित्र नदियों में स्नान और दान करना बेहद पुण्यकारी माना जाता है। कहा जाता है कि माघ में गंगा स्नान करने से व्यक्ति जन्म-मरण के बंधन से मुक्त हो जाता है और मोक्ष प्राप्त करता है। मान्यता है कि इस पूरे महीने में भक्त भगवान विष्णु (श्री हरि) और धन-समृद्धि की देवी माता लक्ष्मी की पूजा करते हैं।
माघ मास 2026
4 जनवरी 2026 - 1 फरवरी 2026 [दिल्ली]
माघ मास के व्रत, त्योहार, जयंती एवं उत्सव
❋ सकट चौथ
❋ माघ गुप्त नवरात्रि
❋ भीष्म अष्टमी
❋ रथ सप्तमी
❋ तक्षक पूजा
❋ मासी मागम
❋ वसंत पंचमी
❋ रविदास जयंती
| संबंधित अन्य नाम | माघी मास |
| कारण | भगवान विष्णु |
| उत्सव विधि | Prayer at Temple, Vrat, Puja at Home, Ganga Snan |
Updated: May 23, 2025 12:29 PM