शुभ राशिफल: सप्ताह का पूर्वार्ध बहुत ही शुभ रहने वाला है। आपकी सलाह को लोग गम्भीरता से लेंगे। परिवार के साथ आनन्ददायी समय व्यतीत करेंगे। योजनाओं में परिवर्तन करके व्यापार में काफी अच्छी प्रगति कर सकते हैं। उच्च अधिकारी आपके कार्य से अत्यधिक प्रसन्न रहेंगे। भक्तिभारत के अनुसार सभी को साथ लेकर काम करने की प्रवृत्ति के कारण आपको लाभ होगा। दाम्पत्य सम्बन्धों में प्रेम-भाव की वृद्धि होगी। इसके लिये सप्तहान्त काफी अच्छा रहेगा।
अशुभ राशिफल: स्वभाव में कुछ चिड़चिड़ापन भी हो सकता है। लेकिन आप इसको नियन्त्रित कर पायेंगे। अत्यधिक तेल-मसाले युक्त भोजन का सेवन न करें। काल्पनिक विचारों से बाहर आयें और यथार्थ का सामना करें। रक्तचाप के रोगियों को नियमित जाँच करनी चाहिये। नकारात्मक बातों की चर्चा के कारण मन व्यथित हो सकता है। आपको अस्त-व्यस्त जीवनशैली में सुधार करना पड़ेगा। गुरुवार और शुक्रवार को मन थोड़ा विचलित रहेगा।
भक्तिभारत समाधान: बुधवार को बहते जल में नारियल प्रवाहित करें।
◉ आराध्य - भगवान श्री विष्णु
◉ शुभ रंग - पीला
◉ शुभ अंक - 9, 12
◉ राशि स्वामी - बुध
◉ राशि अनुकूल वार - बुधवार, शुक्रवार, शनिवार
◉ राशि नामाक्षर - प, ठ, ण
◉ नक्षत्र नामाक्षर - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
◉ अनुकूल दिशा - दक्षिण
◉ राशि धातु - चाँदी, सोना
◉ राशि शुभ रत्न - पन्ना
◉ राशि अनुकूल रत्न - पन्ना, हीरा, नीलम
◉ राशि स्वभाव - द्विस्वभाव
◉ राशि तत्व - पृथ्वी
◉ राशि प्रकृति - वायु
◉ विष्णु मंत्र - ॐ पीं पिताम्बराय नम:।
◉ ज्योतिर्लिंग - मल्लिकार्जुन
| राशि | गणना | ||
|---|---|---|---|
| ♈ | मेष - Mesha | Aries | 21 March - 19 April |
| ♉ | वृषभ - Vrishabha | Taurus | 20 April - 20 May |
| ♊ | मिथुन - Mithun | Gemini | 21 May - 20 June |
| ♋ | कर्क - Karka | Cancer | 21 June - 22 July |
| ♌ | सिंह - Simha | Leo | 23 July - 22 August |
| ♍ | कन्या - Kanya | Virgo | 23 August - 22 September |
| ♎ | तुला - Tula | Libra | 23 September - 22 October |
| ♏ | वृश्चिक - Vrishchika | Scorpio | 23 October - 21 November |
| ♐ | धनु - Dhanu | Sagittarius | 22 November - 21 December |
| ♑ | मकर - Makar | Capricorn | 22 December - 19 January |
| ♒ | कुम्भ - Kumbha | Aquarius | 20 January - 18 February |
| ♓ | मीन - Meena | Pisces | 19 February - 20 March |