शुभ राशिफल: इस सप्ताह आपकी आर्थिक स्थिति बहुत ही शुभ रहेगी। पहले किये गये कार्यों की समीक्षा करेंगे। पुराने मित्रों से दोबारा मिलना हो सकता है। आपकी कल्पनायें साकार होंगी। सप्ताह की शुरुआत कारोबार के लिये अच्छी है। जोखिम भरे निवेश कर सकते हैं। नये साझेदारों के साथ जुड़ाव हो सकता है। वैवाहिक सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। मन में सामाजिक कल्याण करने का भाव रहेगा। भक्तिभारत के अनुसार रविवार, मंगलवार और शुक्रवार शुभ दिन रहेंगे।
अशुभ राशिफल: सर्दी-खांसी की समस्या हो सकती है। छोटी-मोटी बीमारियों को लेकर परेशानी होगी। आपको आडंबरपूर्ण व्यवहार से बचना चाहिये। प्रेमी जन से विवाह को लेकर थोड़ी चर्चा होगी। किसी अनावश्यक बात को लेकर नोंक-झोंक हो सकती है। बदन दर्द और थकान महसूस होगी। कार्यक्षेत्र में आपको षड्यंत्र का शिकार होना पड़ सकता है। विपरीत लिंग के जातकों से परेशानी का अनुभव करेंगे। गुरुवार और शनिवार का दिन कुछ कमजोर हो सकता है।
भक्तिभारत समाधान: मंगलवार और शनिवार को पीपल के पत्तों पर \'राम\' लिखें और माला बनाकर हनुमानजी को चढ़ा दें।
◉ आराध्य - भगवान शिव
◉ शुभ रंग - आसमानी
◉ शुभ अंक - 10, 11
◉ राशि स्वामी - शनि
◉ राशि अनुकूल वार - शनिवार, बुधवार, शुक्रवार
◉ राशि नामाक्षर - ख, ज
◉ नक्षत्र नामाक्षर - भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
◉ अनुकूल दिशा - दक्षिण
◉ राशि धातु - चाँदी, लोहा
◉ राशि शुभ रत्न - नीलम
◉ राशि अनुकूल रत्न - नीलम, पन्ना, हीरा
◉ राशि स्वभाव - चर
◉ राशि तत्व - पृथ्वी
◉ राशि प्रकृति - वायु
◉ विष्णु मंत्र - ॐ श्रीं वत्सलाय नम:।
◉ ज्योतिर्लिंग - भीमाशंकर
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।
| राशि | गणना | ||
|---|---|---|---|
| ♈ | मेष - Mesha | Aries | 21 मार्च - 19 अप्रैल |
| ♉ | वृषभ - Vrishabha | Taurus | 20 अप्रैल - 20 मई |
| ♊ | मिथुन - Mithun | Gemini | 21 मई - 20 जून |
| ♋ | कर्क - Karka | Cancer | 21 जून - 22 जुलाई |
| ♌ | सिंह - Simha | Leo | 23 जुलाई - 22 अगस्त |
| ♍ | कन्या - Kanya | Virgo | 23 अगस्त - 22 सितंबर |
| ♎ | तुला - Tula | Libra | 23 सितंबर - 22 अक्टूबर |
| ♏ | वृश्चिक - Vrishchika | Scorpio | 23 अक्टूबर - 21 नवंबर |
| ♐ | धनु - Dhanu | Sagittarius | 22 नवंबर - 21 दिसंबर |
| ♑ | मकर - Makar | Capricorn | 22 दिसंबर - 19 जनवरी |
| ♒ | कुम्भ - Kumbha | Aquarius | 20 जनवरी - 18 फरवरी |
| ♓ | मीन - Meena | Pisces | 19 फरवरी - 20 मार्च |