शुभ राशिफल: कारोबार में अपने विरोधियों पर भारी पड़ेंगे। विदेश में पढ़ने के इच्छुक विद्यार्थियों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते हैं। संगीत और कला से जुड़े लोगों को अच्छा मञ्च मिल सकता है। निजी सम्बन्धों में आ रहा उतार-चढ़ाव समाप्त होगा। आपके मन में नये-नये विचार उत्पन्न होंगे। भक्तिभारत के अनुसार सप्ताह के मध्य में जॉब में स्थान-परिवर्तन होने की प्रबल सम्भावना है। किसी उच्च प्रतिष्ठान से आपको सम्मान मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आपके सम्बन्ध बहुत ही अच्छे रहेंगे। शुक्रवार और शनिवार बहुत शुभ दिन रहेंगे।
अशुभ राशिफल: किसी मित्र की सलाह से आपको कार्यक्षेत्र में नुकसान हो सकता है। विरोधियों से सावधान रहने की आवश्यकता है। रविवार को सन्तान को लेकर परेशानी होगी। सोमवार को शेयर मार्केट में सावधानीपूर्वक निवेश करें। अचानक वाहन में कुछ खराबी आ सकती है। दूसरों की सहायता करने के चक्कर में अपना नुकसान करवा सकते हैं। नशीले पदार्थों का सेवन स्वास्थ्य समस्याओं को बढ़ायेगा। रविवार और मंगलवार कमजोर दिन होने की सम्भावना है।
भक्तिभारत समाधान: प्रतिदिन गुड़ और रोटी गाय को खिलायें।
◉ आराध्य - माँ दुर्गा
◉ शुभ रंग - सफेद
◉ शुभ अंक - 2, 7
◉ राशि स्वामी - शुक्र
◉ राशि अनुकूल वार - शुक्रवार, बुधवार, शनिवार
◉ राशि नामाक्षर - ब, व, उ
◉ नक्षत्र नामाक्षर - ई, उ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
◉ अनुकूल दिशा - दक्षिण, पश्चिम
◉ राशि धातु - लोहा, सीसा
◉ राशि शुभ रत्न - हीरा
◉ राशि अनुकूल रत्न - हीरा, पन्ना, नीलम
◉ राशि स्वभाव - स्थिर
◉ राशि तत्व - पृथ्वी
◉ राशि प्रकृति - वायु
◉ विष्णु मंत्र - ॐ गोपालाय उत्तरध्वजाय नम:।
◉ ज्योतिर्लिंग - सोमनाथ
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।
| राशि | गणना | ||
|---|---|---|---|
| ♈ | मेष - Mesha | Aries | 21 मार्च - 19 अप्रैल |
| ♉ | वृषभ - Vrishabha | Taurus | 20 अप्रैल - 20 मई |
| ♊ | मिथुन - Mithun | Gemini | 21 मई - 20 जून |
| ♋ | कर्क - Karka | Cancer | 21 जून - 22 जुलाई |
| ♌ | सिंह - Simha | Leo | 23 जुलाई - 22 अगस्त |
| ♍ | कन्या - Kanya | Virgo | 23 अगस्त - 22 सितंबर |
| ♎ | तुला - Tula | Libra | 23 सितंबर - 22 अक्टूबर |
| ♏ | वृश्चिक - Vrishchika | Scorpio | 23 अक्टूबर - 21 नवंबर |
| ♐ | धनु - Dhanu | Sagittarius | 22 नवंबर - 21 दिसंबर |
| ♑ | मकर - Makar | Capricorn | 22 दिसंबर - 19 जनवरी |
| ♒ | कुम्भ - Kumbha | Aquarius | 20 जनवरी - 18 फरवरी |
| ♓ | मीन - Meena | Pisces | 19 फरवरी - 20 मार्च |