शुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आप रोमांचक यात्रा पर जा सकते हैं। अपने दाम्पत्य जीवन से काफी प्रसन्न रहेंगे। मित्र व सम्बन्धियों के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा। व्यवसाय में साझेदारों के साथ कुछ समझौतें कर सकते हैं। मेहनत का सार्थक परिणाम प्राप्त होगा। घर के नवनिर्माण को लेकर योजना बना सकते हैं। भक्तिभारत के अनुसार जीवनसाथी के प्रति प्रेम और सम्मान भाव इस सप्ताह बढ़ेगा। शनिवार को आप कुछ नया सीखने व जानने को लेकर उत्सुक रहेंगे।
अशुभ राशिफल: इस सप्ताह सब कुछ अच्छा होते हुये भी मन में अज्ञात भय पनप सकता है। अधीनस्थ कर्मचारियों के व्यवहार पर नजर बनाये रखें। उनके साथ नरमी से पेश आयें लेकिन उन्हें ज्यादा छूट न दें। छोटे बच्चों को सर्दी-जुकाम की समस्या भी होने की आशंका है। विवाह को लेकर निर्णय लेने में जल्दबाज़ी न करें। सप्ताह मध्य आपके लिये शुभ नहीं रहेगा। मंगलवार और बुधवार का दिन शुभ नहीं रहेगा।
भक्तिभारत समाधान: प्रातः काल सूर्य को अर्ध्य अवश्य दें। गौशाला में जाकर गायों को हरी घास खिलायें।
◉ आराध्य - श्री हनुमान जी
◉ शुभ रंग - लाल
◉ शुभ अंक - 1, 8
◉ राशि स्वामी - मंगल
◉ राशि अनुकूल वार - मंगलवार, बृहस्पतिवार तथा रविवार
◉ राशि नामाक्षर - अ, ल, इ
◉ नक्षत्र नामाक्षर - चु, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ
◉ अनुकूल दिशा - पूर्व
◉ राशि धातु - तांबा, सोना
◉ राशि शुभ रत्न - मूंगा
◉ राशि अनुकूल रत्न - मूंगा, पुखराज तथा माणिक्य
◉ राशि स्वभाव - चर
◉ राशि तत्व - अग्नि
◉ राशि प्रकृति - पित्त
◉ विष्णु मंत्र - ॐ ह्रीं श्रीं श्रीलक्ष्मीनारायणाय नम:।
◉ ज्योतिर्लिंग - रामेश्वरम
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।
| राशि | गणना | ||
|---|---|---|---|
| ♈ | मेष - Mesha | Aries | 21 मार्च - 19 अप्रैल |
| ♉ | वृषभ - Vrishabha | Taurus | 20 अप्रैल - 20 मई |
| ♊ | मिथुन - Mithun | Gemini | 21 मई - 20 जून |
| ♋ | कर्क - Karka | Cancer | 21 जून - 22 जुलाई |
| ♌ | सिंह - Simha | Leo | 23 जुलाई - 22 अगस्त |
| ♍ | कन्या - Kanya | Virgo | 23 अगस्त - 22 सितंबर |
| ♎ | तुला - Tula | Libra | 23 सितंबर - 22 अक्टूबर |
| ♏ | वृश्चिक - Vrishchika | Scorpio | 23 अक्टूबर - 21 नवंबर |
| ♐ | धनु - Dhanu | Sagittarius | 22 नवंबर - 21 दिसंबर |
| ♑ | मकर - Makar | Capricorn | 22 दिसंबर - 19 जनवरी |
| ♒ | कुम्भ - Kumbha | Aquarius | 20 जनवरी - 18 फरवरी |
| ♓ | मीन - Meena | Pisces | 19 फरवरी - 20 मार्च |