शुभ राशिफल: उच्च अधिकारियों के साथ आपके सम्बन्ध मधुर रहेंगे। सोशल मीडिया के माध्यम से आपको शुभ सूचना मिल सकती है। प्रबन्धन सम्बन्धी कार्यों में सफलता मिलेगी। कार्यक्षेत्र के सभी काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। धन की स्थिति में सुधार होगा। भक्तिभारत के अनुसार प्रियजनों की मुश्किल मामलों में मदद करने से आपकी प्रशंसा होगी। तकनीकी शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को करियर के उत्तम विकल्प मिल सकते हैं। बुधवार तक का समय आपके लिये शुभ रहने वाला है।
अशुभ राशिफल: इस सप्ताह आपको एकतरफा विचारों के कारण परेशानी हो सकती है। दूसरों के विचारों को भी महत्व अवश्य दें। आपकी कार्यक्षमता में कमी आने की सम्भावना है। अति उत्साह में काम बिगड़ सकते हैं। आपको करियर को लेकर ठोस निर्णय लेने पड़ सकते हैं। मन में भटकाव के कारण तनाव उत्पन्न हो सकता है। कुछ लोग आपके कार्यों में विघ्न डालने का प्रयास कर सकते हैं। लम्बी दूरी की यात्राओं से परेशानी होगी। गुरुवार को गृहकलह की परिस्थिति निर्मित हो सकती है। शुक्रवार को किसी अजनबी पर भरोसा न करें।
भक्तिभारत समाधान: गाय को भीगी हुई मूंग खिलायें।
◉ आराध्य - श्री गणेश जी
◉ शुभ रंग - हरा
◉ शुभ अंक - 3, 8
◉ राशि स्वामी - बुध
◉ राशि अनुकूल वार - बुधवार, शुक्रवार, शनिवार
◉ राशि नामाक्षर - प, ठ, ण
◉ नक्षत्र नामाक्षर - टो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो
◉ अनुकूल दिशा - दक्षिण
◉ राशि धातु - चाँदी, सोना
◉ राशि शुभ रत्न - पन्ना
◉ राशि अनुकूल रत्न - पन्ना, हीरा, नीलम
◉ राशि स्वभाव - द्विस्वभाव
◉ राशि तत्व - पृथ्वी
◉ राशि प्रकृति - वायु
◉ विष्णु मंत्र - ॐ पीं पिताम्बराय नम:।
◉ ज्योतिर्लिंग - मल्लिकार्जुन
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।
| राशि | गणना | ||
|---|---|---|---|
| ♈ | मेष - Mesha | Aries | 21 मार्च - 19 अप्रैल |
| ♉ | वृषभ - Vrishabha | Taurus | 20 अप्रैल - 20 मई |
| ♊ | मिथुन - Mithun | Gemini | 21 मई - 20 जून |
| ♋ | कर्क - Karka | Cancer | 21 जून - 22 जुलाई |
| ♌ | सिंह - Simha | Leo | 23 जुलाई - 22 अगस्त |
| ♍ | कन्या - Kanya | Virgo | 23 अगस्त - 22 सितंबर |
| ♎ | तुला - Tula | Libra | 23 सितंबर - 22 अक्टूबर |
| ♏ | वृश्चिक - Vrishchika | Scorpio | 23 अक्टूबर - 21 नवंबर |
| ♐ | धनु - Dhanu | Sagittarius | 22 नवंबर - 21 दिसंबर |
| ♑ | मकर - Makar | Capricorn | 22 दिसंबर - 19 जनवरी |
| ♒ | कुम्भ - Kumbha | Aquarius | 20 जनवरी - 18 फरवरी |
| ♓ | मीन - Meena | Pisces | 19 फरवरी - 20 मार्च |