शुभ राशिफल: आपकी दिनचर्या व्यवस्थित और अनुशासित रहेगी। किसी बड़े समारोह में हिस्सा ले सकते हैं। पुराने निवेश का लाभ आपको इस सप्ताह अवश्य होगा। साझेदारी वाले व्यवसाय में आपको लाभ मिलेगा। समाज में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। रिश्तेदारों से विवाद शान्त होगा। भक्तिभारत के अनुसार व्यवसायी अपने उत्पादों की नयी रणनीति के साथ ब्रांडिंग और मार्केटिंग करेंगे। जिसका परिणाम आपको लम्बे समय में व्यवसाय में विस्तार के रूप में प्राप्त होगा। पुराने मित्रों से मुलाक़ात होगी। कई योजनायें समय पर पूर्ण हो जायेंगी। शुक्रवार और शनिवार विशेष रूप से शुभ रहेंगे।
अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में आपको कुछ तनाव महसूस होगा। हृदयरोगियों को अपने खानपान का ध्यान रखना चाहिये। परिजनों से बहसबाजी नहीं करनी चाहिये। वरना आपके कमजोर पक्ष को लेकर ताने मिल सकते हैं। दिखावे के कार्ड में अपनी क्षमताओं से अधिक खर्च न करें वरना आपके दूसरे काम इस कारण प्राभावित हो सकते हैं। मांगलिक कार्यों को लेकर मन में कुछ दुविधा रहेगी। अपनी प्राथमिकताओं को हमेशा सर्वोच्च स्थान पर रखें। बच्चों की गतिविधियों पर नजर बनाकर रखें। रविवार और सोमवार का दिन कमजोर रहेगा।
भक्तिभारत समाधान: भगवान हनुमान जी को लड्डू, मीठा पान, सिन्दूर और चोला अर्पित करें।
◉ आराध्य - श्री हनुमान जी
◉ शुभ रंग - लाल
◉ शुभ अंक - 1, 8
◉ राशि स्वामी - मंगल
◉ राशि अनुकूल वार - मंगलवार, बृहस्पतिवार, रविवार
◉ राशि नामाक्षर - न, य
◉ नक्षत्र नामाक्षर - तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
◉ अनुकूल दिशा - पूर्व, उत्तर
◉ राशि धातु - तांबा, स्टील, सोना
◉ राशि शुभ रत्न - मूंगा
◉ राशि अनुकूल रत्न - मूंगा, माणिक्य, पुखराज
◉ राशि स्वभाव - स्थिर
◉ राशि तत्व - जल
◉ राशि प्रकृति - कफ
◉ विष्णु मंत्र - ॐ नारायणाय सूरसिंहाय नम:।
◉ ज्योतिर्लिंग - घृष्णेश्वर
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।
| राशि | गणना | ||
|---|---|---|---|
| ♈ | मेष - Mesha | Aries | 21 मार्च - 19 अप्रैल |
| ♉ | वृषभ - Vrishabha | Taurus | 20 अप्रैल - 20 मई |
| ♊ | मिथुन - Mithun | Gemini | 21 मई - 20 जून |
| ♋ | कर्क - Karka | Cancer | 21 जून - 22 जुलाई |
| ♌ | सिंह - Simha | Leo | 23 जुलाई - 22 अगस्त |
| ♍ | कन्या - Kanya | Virgo | 23 अगस्त - 22 सितंबर |
| ♎ | तुला - Tula | Libra | 23 सितंबर - 22 अक्टूबर |
| ♏ | वृश्चिक - Vrishchika | Scorpio | 23 अक्टूबर - 21 नवंबर |
| ♐ | धनु - Dhanu | Sagittarius | 22 नवंबर - 21 दिसंबर |
| ♑ | मकर - Makar | Capricorn | 22 दिसंबर - 19 जनवरी |
| ♒ | कुम्भ - Kumbha | Aquarius | 20 जनवरी - 18 फरवरी |
| ♓ | मीन - Meena | Pisces | 19 फरवरी - 20 मार्च |