शुभ राशिफल: पिछले सप्ताह की विपरीत परिस्थितियों पर नियन्त्रण प्राप्त कर लेंगे। इसके कारण आपके शुभचिन्तक आपकी सराहना करेंगे। कम प्रयासों से अनेक महत्त्वपूर्ण काम बन जायेंगे। बेरोजगार लोगों को नयी नौकरी मिल सकती है। इस सप्ताह नया व्यवसाय आरम्भ कर सकते हैं। विदेशी कम्पनी में नौकरी कर रहे जातकों के लिये यह सप्ताह बहुत अनुकूल रहेगा। भक्तिभारत के अनुसार रुका हुआ धन वापस मिल सकता है। धार्मिक कार्यों के उद्देश्य से तीर्थयात्रा कर सकते हैं। बुधवार और गुरुवार विशेष रूप से शुभ दिन रहने वाले हैं।
अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत में कोई महत्त्वपूर्ण वस्तु गुम हो सकती है। महँगी वस्तुओं की खरीदारी सम्भलकर और समझकर करें। अपने विचारों से किसी प्रकार का समझौता न करें। अन्यथा बड़ी मानहानि का सामना करना पड़ेगा। अपनी मनोवृत्ति को सदैव सकारात्मक बनाये रखें। आँखों में जलन की शिकायत हो सकती है। दूसरों के बहकावे में आकर निर्णय न लें। रिश्तों में आ रही गलतफहमी दूर करें। पिता के साथ मनमुटाव हो सकता है। बच्चों को गलत आदतों से बचायें। किसी का अपमान न करें।
भक्तिभारत समाधान: नित्य भगवान शिव को आँकड़े की एक माला चढ़ायें तथा अभिषेक करें।
◉ आराध्य - माँ दुर्गा
◉ शुभ रंग - सफेद
◉ शुभ अंक - 2, 7
◉ राशि स्वामी - शुक्र
◉ राशि अनुकूल वार - शुक्रवार, शनिवार, बुधवार
◉ राशि नामाक्षर - र, त
◉ नक्षत्र नामाक्षर - रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते
◉ अनुकूल दिशा - पश्चिम
◉ राशि धातु - लोहा, चाँदी
◉ राशि शुभ रत्न - हीरा
◉ राशि अनुकूल रत्न - हीरा, पन्ना, नीलम
◉ राशि स्वभाव - चर
◉ राशि तत्व - वायु
◉ राशि प्रकृति - सम
◉ विष्णु मंत्र - ॐ तत्वनिरंजनाय तारक रामाय नम:।
◉ ज्योतिर्लिंग - महाकालेश्वर
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।
| राशि | गणना | ||
|---|---|---|---|
| ♈ | मेष - Mesha | Aries | 21 मार्च - 19 अप्रैल |
| ♉ | वृषभ - Vrishabha | Taurus | 20 अप्रैल - 20 मई |
| ♊ | मिथुन - Mithun | Gemini | 21 मई - 20 जून |
| ♋ | कर्क - Karka | Cancer | 21 जून - 22 जुलाई |
| ♌ | सिंह - Simha | Leo | 23 जुलाई - 22 अगस्त |
| ♍ | कन्या - Kanya | Virgo | 23 अगस्त - 22 सितंबर |
| ♎ | तुला - Tula | Libra | 23 सितंबर - 22 अक्टूबर |
| ♏ | वृश्चिक - Vrishchika | Scorpio | 23 अक्टूबर - 21 नवंबर |
| ♐ | धनु - Dhanu | Sagittarius | 22 नवंबर - 21 दिसंबर |
| ♑ | मकर - Makar | Capricorn | 22 दिसंबर - 19 जनवरी |
| ♒ | कुम्भ - Kumbha | Aquarius | 20 जनवरी - 18 फरवरी |
| ♓ | मीन - Meena | Pisces | 19 फरवरी - 20 मार्च |