शुभ राशिफल: समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। रियल एस्टेट से जुड़े कारोबार में वृद्धि होगी। परिजनों की सुख-सुविधाओं का ध्यान रखें। घर के लिये महत्वपूर्ण एसेसरीज़ की खरीदारी कर सकते हैं। उच्च शिक्षा में आपका प्रदर्शन जबरदस्त रहेगा। किसी लम्बित परियोजना को दोबारा शुरू करने में सफलता मिलेगी। आपके व्यक्तित्व का आभामण्डल और बढ़ेगा। भक्तिभारत के अनुसार परिवार के सदस्यों के बीच आपसी समझ और प्रेम भाव में वृद्धि होगी। शुक्रवार और शनिवार काफी शुभ दिन सिद्ध होगा।
अशुभ राशिफल: सप्ताह की शुरुआत आपके लिये शुभ नहीं है। धन को लेकर उधारी करने से आपको बचना चाहिये। शरीर में थकावट महसूस हो सकती है। नींद और आराम पर्याप्त मात्रा में लें। महिलाओं को थायराइड जैसे रोगों की शिकायत हो सकती है। बड़े भाई-बहनों के ऊपर किसी कारण वश कुपित हो सकते हैं। शंका के कारण आप अपने विश्वसनीय लोगों के विश्वास को भी खो सकते हैं। बुधवार को कार्यक्षेत्र में किसी महिला सहकर्मी के साथ मनमुटाव हो सकता है।
भक्तिभारत समाधान: मछलियों को आटे की गोलियाँ खिलायें।
◉ आराध्य - भगवान श्री विष्णु
◉ शुभ रंग - पीला
◉ शुभ अंक - 9, 12
◉ राशि स्वामी - बृहस्पति
◉ राशि अनुकूल वार - बृहस्पतिवार, सोमवार, मंगलवार
◉ राशि नामाक्षर - द, च, झ, थ
◉ नक्षत्र नामाक्षर - दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, च, ची
◉ अनुकूल दिशा - उत्तर
◉ राशि धातु - कांस्य
◉ राशि शुभ रत्न - पुखराज
◉ राशि अनुकूल रत्न - पुखराज, मोती, मूंगा
◉ राशि स्वभाव - द्विस्वभाव
◉ राशि तत्व - जल
◉ राशि प्रकृति - कफ
◉ विष्णु मंत्र - ॐ क्लीं उद्धृताय उद्धारिणे नम:।
◉ ज्योतिर्लिंग - त्रयम्बकेश्वर
| राशि | गणना | ||
|---|---|---|---|
| ♈ | मेष - Mesha | Aries | 21 March - 19 April |
| ♉ | वृषभ - Vrishabha | Taurus | 20 April - 20 May |
| ♊ | मिथुन - Mithun | Gemini | 21 May - 20 June |
| ♋ | कर्क - Karka | Cancer | 21 June - 22 July |
| ♌ | सिंह - Simha | Leo | 23 July - 22 August |
| ♍ | कन्या - Kanya | Virgo | 23 August - 22 September |
| ♎ | तुला - Tula | Libra | 23 September - 22 October |
| ♏ | वृश्चिक - Vrishchika | Scorpio | 23 October - 21 November |
| ♐ | धनु - Dhanu | Sagittarius | 22 November - 21 December |
| ♑ | मकर - Makar | Capricorn | 22 December - 19 January |
| ♒ | कुम्भ - Kumbha | Aquarius | 20 January - 18 February |
| ♓ | मीन - Meena | Pisces | 19 February - 20 March |