दिवाली  2026 - Diwali 2026
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

👑अग्रसेन जयंती - Agrasen Jayanti

Agrasen Jayanti Date: Thursday, 30 September 2027
अग्रसेन जयंती

आश्विन शुक्ल प्रतिपदा अर्थात नवरात्री के प्रथम दिवस को महाराज अग्रसेन के जन्म दिवस के रूप में अग्रसेन जयंती मनाई जाती है। महाराज अग्रसेन का जन्म द्वापर युग के अंत में भगवान श्री कृष्ण के समकालीन हुआ था।

अग्रसेन राजा वल्लभ सेन के सबसे बड़े पुत्र थे, महाभारत युद्ध में पांडवो के पक्ष में युद्ध किया था। इनका विवाह अत्यंत रूपवती नाग कन्या माधवी से हुआ था।

महाराज अग्रसेन के 18 पुत्र थे, उन 18 पुत्रों को यज्ञ का संकल्प दिया गया, जिन्हें 18 ऋषियों ने पूरा करवाया। इन ऋषियों के आधार पर वैश्य समाज के सहायक गौत्रों की उत्त्पत्ति हुई।

अग्रोहा धाम वैश्य समाज में महाराज अग्रसेन जी का सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक स्थल है। जहाँ अग्रसेन जयंती पर लाखों भक्त दर्शन हेतु पधारते हैं।

संबंधित अन्य नाममहाराज अग्रसेन जयंती
शुरुआत तिथिआश्विन शुक्ल प्रतिपदा

Agrasen Jayanti in English

Agrasen Jayanti is celebrated as the birthday of Maharaj Agrasen on the first day of Ashwin Shukla Pratipada i.e. Navratri.

अग्रसेन जयंती कैसे मनाई जाती है?

❀ अग्रसेन जयंती अग्रवाल समुदाय में सबसे बड़े उत्सव के रूप में मनाई जाती है। पूरा समुदाय बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ जयंती मनाने के लिए एकत्रित होता है, भव्य जुलूस और अनुष्ठान आयोजित करता है। वैश्य समुदाय के अंतर्गत आने वाले अग्रवाल समुदाय के साथ-साथ जैन, माहेश्वरी और खंडेलवाल जैसे समुदाय भी इस उत्सव को बड़े धूमधाम से मनाते हैं।
❀ विभिन्न शहरों में, खासकर जहाँ अग्रवाल समुदाय निवास करता है, जुलूस (शोभा यात्रा) निकाले जाते हैं।
❀ विशेष प्रार्थनाएँ, सामुदायिक भोज, सांस्कृतिक कार्यक्रम और दान-पुण्य के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
❀ महाराजा अग्रसेन को समर्पित मंदिरों को सजाया जाता है और भक्त उनकी शिक्षाओं का स्मरण करते हैं।
❀ महाराज अग्रसेन ने नए बसने वालों की मदद के लिए हर परिवार से एक ईंट और एक सिक्का देने के विचार को बढ़ावा दिया और सहकारी जीवन की नींव रखी।
❀ उन्हें करुणा, अहिंसा और आर्थिक आत्मनिर्भरता के प्रतीक के रूप में सम्मानित किया जाता है।

संबंधित जानकारियाँ

आवृत्ति
वार्षिक
समय
1 दिन
शुरुआत तिथि
आश्विन शुक्ल प्रतिपदा
समाप्ति तिथि
आश्विन शुक्ल प्रतिपदा
महीना
सितंबर / अक्टूबर
पिछले त्यौहार
11 October 2026, 22 September 2025, 3 October 2024, 15 October 2023, 26 September 2022, 7 October 2021
अगर आपको यह त्योहार पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस त्योहार को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Bhakti Bharat APP