Updated: Sep 27, 2024 12:47 PM |
बारें में | संबंधित जानकारियाँ | यह भी जानें
Guru Gobind Singh Jayanti Date: Friday, 15 January 2027
सिखों के दसवें एवं अंतिम गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी के जन्म दिवस पर मनाई जाती है यह गुरु गोबिंद सिंह जयंती। सिख संप्रदाय में गुरुओं की जयंती को प्रकाश पर्व के नाम से जाता है। प्रकाश पर्व को सिख संप्रदाय में सबसे ऊँचा उत्सव माना जाता है। अतः इस उत्सव को गुरु गोबिंद सिंह प्रकाश पर्व कहा जाता है।
श्री गुरु गोबिंद सिंह का जन्म 22 दिसम्बर 1666 की पौष शुक्ल सप्तमी तिथि को पटना साहिब में हुआ था। अँग्रेज़ी कैलेंडर के दिन, पचांग तिथि तथा नानकशाही जंतरी (कैलेंडर) के दिन को लेकर कुछ मतभेद जरूर है, परंतु पौष शुक्ल सप्तमी तिथि को यह प्रकाश पर्व सबसे अधिक मान्यता के साथ मनाया जाता है।
| संबंधित अन्य नाम | गुरु गोबिंद सिंह प्रकाश पर्व |
| शुरुआत तिथि | पौष शुक्ला सप्तमी |
| कारण | गुरु गोबिन्द सिंह जयन्ती |
| उत्सव विधि | भजन, गुरुवाणी, शब्द कीर्तन, कृपा, शोभा यात्रा, लंगर, गुरुद्वारा में अरदास। |
Guru Gobind Singh Jayanti is celebrated on the birth anniversary of Sri Guru Gobind Singh Ji, the tenth and last Guru of the Sikhs. This festival is also called Guru Gobind Singh Prakash Parv.
गुरु गोबिंद सिंह का संक्षिप्त परिचय
◉ श्री गुरु गोविन्द सिंह का जन्म नौवें सिख गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी और माता गुजरी के घर हुआ था।
◉ गुरु गोविन्द सिंह के चार पुत्र अजीत सिंह, जुझार सिंह, जोरावर सिंह एवं फतेह सिंह थे।
◉ वैशाखी के ही दिन 29 मार्च 1676 को श्री गोविन्द सिंह जी ने सिखों के दसवें गुरु की उपाधि ग्रहण की थी।
◉ उन्होंने सन् 1699 में बैसाखी के दिन खालसा पंथ की स्थापना की थी।
संबंधित जानकारियाँ
शुरुआत तिथि
पौष शुक्ला सप्तमी
समाप्ति तिथि
पौष शुक्ला सप्तमी
कारण
गुरु गोबिन्द सिंह जयन्ती
उत्सव विधि
भजन, गुरुवाणी, शब्द कीर्तन, कृपा, शोभा यात्रा, लंगर, गुरुद्वारा में अरदास।
महत्वपूर्ण जगह
गुरुद्वारा, घर।
पिछले त्यौहार
27 December 2025, 6 January 2025, 17 January 2024, 29 December 2022, 9 January 2022
अगर आपको यह त्योहार पसंद है, तो कृपया
शेयर,
लाइक या
कॉमेंट जरूर करें!
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस त्योहार को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें

* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।
** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।