मुख्य आकर्षण - Key Highlights |
|---|
| ◉ अन्नपूर्णा चैरिटेबल हॉस्पिटल के नाम से प्रसिद्ध। |
| ◉ संचालित हाॅस्पिटल स्वास्थ्य जाँच तथा कैम्पों के लिए प्रसिद्ध है। |
| ◉ प्रति-दिन 150-200 व्यक्तियों को प्रसाद रूप में भोजन की व्यवस्था है। |
श्री अन्नपूर्णा मंदिर का मुख्य उद्देश्य जन-साधारण मानव की निःस्वार्थ सेवा है, इसी लक्ष्य को ध्यान में रखते हुये यहाँ पर प्रति-दिन लगभग 150 से 200 व्यक्तियों को बिना किसी भेदभाव के भर पेट प्रसाद रूप में भोजन कराया जाता है। यह मंदिर भक्ति भारत द्वारा लिखा गया प्रथम माँ अन्नपूर्णा मंदिर है।
यहाँ गरीब कन्याओं की शादी, लड़की दिखाने के लिये कमरों की व्यवस्था और मानव कल्याण हेतु चिकित्सा कैम्प लगाये जाते हैं।
मंदिर द्वारा संचालित हाॅस्पिटल आम जनता के लाभ हेतु समय-समय पर आँख परीक्षण व ऑपरेशन, हृदय जाँच, मोटापे की जाँच, हड्डियों में कैल्शियम जाँच, दन्त जाँच, शुगर जाँच, रक्तदान, नाक-कान-गला जाँच, फिजियोथिरेेपी कैम्प, काया रोग, जनरल ऑपरेशन तथा मूक बधिरों की स्वास्थ्य जाँच आदि कैम्पों को लगाया जाता है।
अन्नपूर्णा चैरिटेबल हाॅस्पिटल के सहयोग हेतु लगभग 101 गुप्तदान पात्र मेरठ के प्रतिष्ठित-प्रतिष्ठानों पर तथा मेरठ से बाहर दिल्ली, मुम्बई, गुवाहाटी, कोलकाता, गाजियाबाद एवं देहरादून आदि स्थानों पर रखे हैं, आप उन दानपात्र में भी धन डालकर पुण्य अर्जित कर सकते हैं। तथा इस पुण्य कार्य के अंतरगत, जो अपने यहाँ दानपात्र रखने के इच्छुक हैं, वह दानपात्र हाॅस्पिटल से प्राप्त कर सकते हैं। मंदिर को सीधे दान करने के लिए बैंक तथा अकाउंट के बारे में जानकारी नीचे दी गई है...
State Bank of Patiala A/C No-65158644238
FIC Code STBP- 0000288
* दान को आयकर अधिनियम के 80G के तहत छूट दी गई है।
मंदिर का इतिहास:
मेरठ की क्रांतिकारी धरा पर 1988 मे ब्रह्मलीन परम पूज्य स्वामी रामचंद्र केशव डोंगरे जी महाराज श्री की भागवत कथा से श्री राम कृष्ण सेवा ट्रस्ट अन्नपूर्णा मन्दिर अन्नक्षेत्र की स्थापना का बीजारोपण एसी परीक्षा की घड़ी के साथ हुआ जैसे भगवान श्री कृष्ण के जन्म पर घनघोर घटा, आंधी, तूफान, मूसलाधार बारिश का वातावरण था।

श्री अन्नपूर्णा मंदिर

श्री अन्नपूर्णा मंदिर

श्री अन्नपूर्णा मंदिर

श्री अन्नपूर्णा मंदिर

श्री अन्नपूर्णा मंदिर

श्री अन्नपूर्णा मंदिर

श्री अन्नपूर्णा मंदिर
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।