मुख्य आकर्षण - Key Highlights |
|---|
| ◉ शंख मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। |
| ◉ संतोषी माँ 31 इंच के कमल पर विराजमान हैं। |
| ◉ मंदिर की कुल ऊँचाई 61 फीट है। |
| ◉ 4 लघु शंख 21 फीट, मध्य एक 41 फीट ऊंचाई है। |
श्री संतोषी माता मंदिर, मोहन भाई रामी और हीरा बहिन का लोकप्रिय एवं रचनात्मक सपना है, यह मंदिर लोगों के बीच मे शंख वाले मंदिर के नाम से लोकप्रिय है। मंदिर का लोकार्पण वर्ष 2004 की वसंत पंचमी के दिन हुआ था। शंखाकृति मंदिर का निर्माण, जोधपुर श्री संतोषी माता मंदिर की प्रेरणा से हुआ है।
मंदिर में मॉ संतोषी की मूर्ति ३१ इंच के कमल पर विराजमान है। संपूर्ण मंदिर जेसलमेर के पीले रंग के पत्थरों से ६१ फुट ऊंचा बना हुआ है। जहां १०२ शंख माला मंदिर के चारों ओर शिशोभित हो रहे हैं। मंदिर का शिखर पांच शंखो से बनाया गया है। चार छोटे शंख २१ फुट के और बीच वाला शंख ४१ फुट की ऊंचाई मंदिर के शिखर को भव्य बनाता है।

Center Maa Santoshi, one of the Avtar of Maa Adishakti.

Beautiful top cone style Shikhar made with the group of five cones.

A spiritual view of front three layered prayer hall, having third layer as Garbhagriha.

Full Front outer view from outside of temple made with Jaisalmer yellow stone.
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।