मुख्य आकर्षण - Key Highlights |
|---|
| ◉ ग्राम बिरौंडी चक्रसैनपुर का प्राचीनतम मंदिर। |
| ◉ अग्रवाल समाज द्वारा स्थापित मंदिर। |
आज से लगभग तीन सौ वर्ष पहिले, ग्राम बिरौंडी चक्रसैनपुर के एक अग्रवाल परिवार द्वारा स्थापित यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है। मंदिर को साधारण बोल-चाल की भाषा में प्रायः श्री महादेव मंदिर अथवा बिरौंडी मंदिर के नाम से जाना जाता है।
मंदिर एक दो-तीन फुट ऊँचे चबूतरे पर स्थित है, तथा मंदिर के निकट गाँव का पारंपरिक तालाब भी स्थित है। मंदिर के गर्भग्रह में भगवान शिव अपने प्रिय गणों के साथ लिंग रूप में स्थापित हैं।
ग्रेटर नोएडा के विकास के साथ ही भगवान शिव की शक्ति रूपी प्रेरणा एक माँ काली मंदिर के रूप में समाहित होरही हैं। जिसे ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी नाम से जाना जा सकता है, और इस शक्ति रूप मंदिर की स्थापना का कार्य अभी निर्माणाधीन है।

श्री शिव मंदिर

श्री शिव मंदिर

श्री शिव मंदिर
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।