
गौर यमुना सिटी भारत के उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में स्थित एक प्रसिद्ध टाउनशिप है। यमुना प्राधिकरण क्षेत्र में गौर यमुना सिटी में भगवान कृष्ण की 108 फीट ऊँची प्रतिमा का निर्माण किया गया है। गौर ग्रुप की ओर से दावा किया जा रहा है कि यह न सिर्फ एशिया बल्कि दुनिया में श्रीकृष्ण की सबसे ऊँची प्रतिमा होगी। गौर यमुना सिटी में कृष्ण धाम मंदिर एक आध्यात्मिक स्थान है जो टाउनशिप की शांति और सांस्कृतिक सार को जोड़ता है। एक्सप्रेस-वे से मथुरा और वृन्दावन जाने वाले लोगों के लिए यह प्रतिमा आकर्षण का केंद्र होगी।
यमुना एक्सप्रेसवे में कृष्ण धाम मंदिर के बारे में
❀ यमुना एक्सप्रेस-वे में भगवान कृष्ण मंदिर की प्रतिमा की जमीन से ऊंचाई 135 फीट होगी। इस प्रतिमा का निर्माण करीब 3 करोड़ 50 लाख रुपये की लागत से किया गया है। सुनहरे रंग का मुकुट पहने श्रीकृष्ण बांसुरी बजाने की मुद्रा में खड़े नजर आएंगे।
❀ कृष्ण धाम मंदिर में विशाल प्रतिमा का निर्माण जयपुर के मूर्तिकार विष्णु प्रकाश शर्मा की देखरेख में किया गया है। मूर्ति का निर्माण राजस्थान के कारीगरों द्वारा किया गया है।
❀ मूर्ति में वेदरप्रूफ पेंट का उपयोग कर रंग भरे गए हैं, जिससे धूप, बारिश और बदलते मौसम का असर कम होगा और समय-समय पर इसके रख-रखाव का भी ध्यान रखा जाएगा।
❀ प्रतिमा की ऊंचाई 135 फीट होने के कारण यह काफी दूर से देखि जा सकती है। इसी परिसर में गौर यमुना सिटी टाउनशिप भी बसी हुई है। ऐसे में लोगों को टाउनशिप में मथुरा-वृंदावन जैसे पवित्र स्थानों का भी अनुभव मिलेगा।

Krishna at Gaur Yamuna City

Shri Krishna Murti

Bhumi Pujan
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।