Shri Ram Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

💦माघ मेला: महाशिवरात्रि - Magh Mela: Mahashivratri

Magh Mela Date: Sunday, 15 February 2026
माघ मेला: महाशिवरात्रि

प्रत्येक वर्ष प्रयागराज में माघ मेले का आयोजन किया जाता है। इस माघ मेले में देश-विदेश से श्रद्धालु स्नान करने आते हैं।

प्रत्येक वर्ष प्रयागराज में माघ मेले का आयोजन किया जाता है। इस माघ मेले में देश-विदेश से श्रद्धालु स्नान करने आते हैं। प्रयागराज गंगा, यमुना और सरस्वती नदियों का संगम है। इस संगम स्थल को त्रिवेणी कहा जाता है। यह बहुत ही पवित्र स्थान है। ऐसा माना जाता है कि संगम तट पर स्नान करने से सारे पाप धुल जाते हैं और व्यक्ति के कष्ट भी कम हो जाते हैं। पद्म पुराण के अनुसार त्रिवेणी संगम पर स्नान करने वाले को मोक्ष की प्राप्ति होती है। माघ मेले के दौरान संगम तट पर स्नान करना और भी शुभ होता है। इस दौरान एक भव्य मेले का भी आयोजन किया जाता है। कई साधु-संत और श्रद्धालु यहां अपना कल्पवास बिताते हैं और धार्मिक कार्य करते हैं।

माघ मेला कब शुरू होगा?
हर साल यह मेला मकर संक्रांति से शुरू होता है, जो महाशिवरात्रि के दिन स्नान के साथ समाप्त होता है। हिंदू धर्म में माघ मेले का विशेष महत्व है।

माघ मास का महत्व
❀ माघ माह में पूरे विधि-विधान से भगवान विष्णु और भगवान कृष्ण और तुलसी का पूजन करें। साथ ही विष्णु सहस्रनाम, मधुराष्टकम् और गीता का पाठ करें।
❀ संगम स्नान के बाद अक्षय वट के दर्शन अवश्य करें।
❀ माघ माह में व्यक्ति को ब्रह्मचर्य के नियमों का पालन करना चाहिए।
❀ इस महीने में व्यक्ति को तामसिक भोजन जैसे मांसाहारी भोजन और शराब से दूर रहना चाहिए।

संबंधित अन्य नामmagh mela, prayagraj, triveni sangam, magh maas, mahashivratri, makar sankranti
शुरुआत तिथिमकर संक्रांति
कारणभगवान विष्णु
उत्सव विधिप्रयागराज में स्नान, मंदिर में प्रार्थना, व्रत, घर पर पूजा

Magh Mela: Mahashivratri in English

Magh Mela is organized every year in Prayagraj. Every year this mela starts from Makar Sankranti, ending with a bath on the day of Mahashivratri.

2026 में माघ मेला स्नान तिथियां

❀ माघ मेले का पहला स्नान - 3 जनवरी 2026 (पौष पूर्णिमा) पूर्णिमा
मौनी अमावस्या: 18 जनवरी 2026
❀ माघी पूर्णिमा: 1 फरवरी 2026
❀ मेला समाप्ति: 15 फरवरी 2026 महाशिवरात्रि

संबंधित जानकारियाँ

आवृत्ति
वार्षिक
शुरुआत तिथि
मकर संक्रांति
समाप्ति तिथि
महाशिवरात्रि
महीना
जनवरी - मार्च
मंत्र
ॐ केशवाय नमः स्वाहा, ॐ नारायणाय नमः स्वाहा, माधवाय नमः स्वाहा
कारण
भगवान विष्णु
उत्सव विधि
प्रयागराज में स्नान, मंदिर में प्रार्थना, व्रत, घर पर पूजा
महत्वपूर्ण जगह
प्रयागराज
पिछले त्यौहार
माघ मेला: माघ पूर्णिमा : 1 February 2026, माघ मेला: वसंत पंचमी : 23 January 2026, माघ मेला: मौनी अमावस्या : 18 January 2026, माघ मेला: मकर संक्रांति : 15 January 2026, माघ मेला: पौष पूर्णिमा : 3 January 2026
अगर आपको यह त्योहार पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस त्योहार को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

Shiv Chalisa - Shiv Chalisa
Ram Bhajan - Ram Bhajan
Bhakti Bharat APP