कार्तिक मास हिंदू कैलेंडर का आठवां महीना है, जो ग्रेगोरियन कैलेंडर के अक्टूबर और नवंबर में आता है। भारत के राष्ट्रीय नागरिक कैलेंडर में, कार्तिक वर्ष का आठवां महीना है। कार्तिक मास या दामोदर मास हिंदू कैलेंडर में बहुत आध्यात्मिक महत्व रखता है। हिन्दू धर्म मैं कार्तिक मा सबसे पवित्र महीना माना जाने वाला महीना है।
कार्तिक मास का पर्व
'न कार्तिकसमो मासो न कृतेन सामं युगं, न वेदं सदृशं शास्त्रं न तीर्थ गंगाय समं' अर्थात् कार्तिक के समान कोई मास नहीं, सतयुग के समान कोई युग नहीं, वेद के समान कोई शास्त्र नहीं और गंगा के समान कोई तीर्थ नहीं। इस मास से देव तत्व प्रबल हो जाता है। इस महीने में भगवान विष्णु के साथ तुलसी की पूजा करना फलदायी माना गया है। इसके अलावा इस मास में गंगा स्नान, दीपदान, यज्ञ, दान आदि करने से सभी संकटों से मुक्ति मिलती है। इस पूरे महीने में दिवाली, छठ पूजा, धनतेरस, तुलसी विवाह, वैकुंठ चतुर्दशी, देव दिवाली कार्तिक पूर्णिमा जैसे त्योहार मनाए जाते हैं।
कार्तिक मास 2026
इस वर्ष कार्तिक मास की गणना 27 अक्टूबर से 24 नवंबर 2026 तक है।
कार्तिक मास 2026 व्रत, त्यौहार, जयंती और उत्सव
29 अक्टूबर बृहस्पतिवार 2026 - करवा चौथ, वक्रतुण्ड संकष्टी चतुर्थी
1 नवंबर रविवार 2026 - भानु सप्तमी, अहोई अष्टमी, राधा कुंड स्नान
5 नवंबर बृहस्पतिवार 2026 - गोवत्स द्वादशी, रमा एकादशी
6 नवंबर शुक्रवार 2026 - धनतेरस, प्रदोष व्रत
7 नवंबर शनिवार 2026 - काली चौदस
8 नवंबर रविवार 2026 - नरक चतुर्दशी, लक्ष्मी पूजा, दीवाली, दर्श अमावस्या
9 नवंबर सोमवार 2026 - अनवधान, कार्तिक अमावस्या
10 नवंबर मंगलवार 2026- गोवर्धन पूजा, इष्टी, द्यूत क्रीडा
11 नवंबर बुधवार 2026 - भैया दूज, चंद्र दर्शन
14 नवंबर शनिवार 2026 - लाभ पञ्चमी
15 नवंबर रविवार 2026 - छठ पूजा
16 नवंबर सोमवार 2026 - वृश्चिक संक्रान्ति
17 नवंबर मंगलवार 2026 - गोपाष्टमी
18 नवंबर बुधवार 2026 - अक्षय नवमी
20 नवंबर शुक्रवार 2026 - कंस वध, भीष्म पंचक प्रारंभ, देवउत्थान एकादशी
21 नवंबर शनिवार 2026 - तुलसी विवाह, गौण देवुत्थान एकादशी, वैष्णव देवुत्थान एकादशी
22 नवंबर रविवार 2026 - प्रदोष व्रत, विश्वेश्वर व्रत
23 नवंबर सोमवार 2026 - वैकुंठ चतुर्दशी, मणिकर्णिका स्नान
24 नवंबर मंगलवार 2026 - देव दीवाली, कार्तिक पूर्णिमा, अनवधान
| संबंधित अन्य नाम | दामोदर मास |
| कारण | भगवान विष्णु |
| उत्सव विधि | मंदिर में प्रार्थना, व्रत, घर में पूजा |
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।
| Festival | Date |
|---|---|
| मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 | |
| मंगलवार, 24 नवंबर 2026 |