बगलामुखी माता आरती (Bagalamukhi Mata Aarti)


श्री बगलामुखी माता जी की आरती
जय जय श्री बगलामुखी माता,
आरति करहुँ तुम्हारी ।
पीत वसन तन पर तव सोहै,
कुण्डल की छबि न्यारी ॥
कर-कमलों में मुद्गर धारै,
अस्तुति करहिं सकल नर-नारी ॥
जय जय श्री बगलामुखी माता..

चम्पक माल गले लहरावे,
सुर नर मुनि जय जयति उचारी ॥
त्रिविध ताप मिटि जात सकल सब,
भक्ति सदा तव है सुखकारी॥
जय जय श्री बगलामुखी माता..

पालत हरत सृजत तुम जग को,
सब जीवन की हो रखवारी ॥
मोह निशा में भ्रमत सकल जन,
करहु हृदय महँ, तुम उजियारी ॥
जय जय श्री बगलामुखी माता..

तिमिर नशावहु ज्ञान बढ़ावहु,
अम्बे तुमही हो असुरारी ॥
सन्तन को सुख देत सदा ही,
सब जन की तुम प्राण पियारी॥
जय जय श्री बगलामुखी माता..

तव चरणन जो ध्यान लगावै,
ताको हो सब भव-भयहारी ॥
प्रेम सहित जो करहिं आरती,
ते नर मोक्षधाम अधिकारी ॥
जय जय श्री बगलामुखी माता..

॥ दोहा ॥
बगलामुखी की आरती,
पढ़ै सुनै जो कोय ।
विनती कुलपति मिश्र की,
सुख-सम्पति सब होय ॥
Bagalamukhi Mata Aarti - Read in English
Shree Bagalamukhi Mata Jee Ki Aarati, Jay Jay Shri Bagalaamukhi Mata, Aarati Karahun Tumhaari ।
Aarti Baglamukhi AartiMaa Baglamukhi AartiGupt Navratri AartiNavratri AartiDurga Puja AartiBaglamukhi Jayanti AartiPitambara Aarti
अगर आपको यह आरती पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

आरती ›

ॐ जय जगदीश हरे आरती

ॐ जय जगदीश हरे, स्वामी जय जगदीश हरे। भक्त जनों के संकट, दास जनों के संकट, क्षण में दूर करे॥

श्री सत्यनारायण जी आरती

जय लक्ष्मी रमणा, स्वामी जय लक्ष्मी रमणा। सत्यनारायण स्वामी, जन पातक हरणा॥

हनुमान आरती

मनोजवं मारुत तुल्यवेगं, जितेन्द्रियं,बुद्धिमतां वरिष्ठम्॥ आरती कीजै हनुमान लला की । दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥..

आरती: श्री शनिदेव - जय जय श्री शनिदेव

जय जय श्री शनिदेव भक्तन हितकारी। सूरज के पुत्र प्रभु छाया महतारी॥जय जय..॥

श्री सालासर बालाजी की आरती

जयति जय जय बजरंग बाला, कृपा कर सालासर वाला॥ चैत सुदी पूनम को जन्मे, अंजनी पवन खुशी मन में।