भोले बाबा ने पकड़ा हाथ: भजन (Bhole Baba Ne Pakda Hath)


भोले बाबा ने पकड़ा हाथ,
की रहता हर पल मेरे साथ,
अकेला मत समझो,
अकेला मत समझो ॥
जबसे इसने अपनाया है,
जीने का ढंग सिखलाया है,
मन में रहता उत्साह,
नहीं अब सुख दुःख की परवाह,
अकेला मत समझो,
अकेला मत समझो ॥

मैं जग में निर्भय घूम रहा,
इसकी मस्ती में झूम रहा,
इसने बदली तकदीर,
मिटाके हर मुश्किल गंभीर,
अकेला मत समझो,
अकेला मत समझो ॥

मिलते है इसके दीवाने,
कुछ जाने और कुछ अंजाने,
उनसे मिलता जो प्यार,
क्या देगा कोई रिश्तेदार,
अकेला मत समझो,
अकेला मत समझो ॥

ये प्यार बहुत ही करता है,
और भाव हृदय में भरता है,
‘बिन्नू’ का ये मनमीत,
झुमके गाऊं इसके गीत,
अकेला मत समझो,
अकेला मत समझो ॥

भोले बाबा ने पकड़ा हाथ,
की रहता हर पल मेरे साथ,
अकेला मत समझो,
अकेला मत समझो ॥
Bhole Baba Ne Pakda Hath - Read in English
Bhole Baab Ne Pakada Haath, Ki Rahata Har Pal Mere Sath, Akela Mat Samjho, Akela Mat Samjho ॥
Bhajan Shiv BhajanBholenath BhajanMahadev BhajanShivaratri BhajanSavan BhajanMonday BhajanSomvar BhajanSolah Somvar BhajanJyotirling BhajanPrem Bhushan Bhajan

अन्य प्रसिद्ध भोले बाबा ने पकड़ा हाथ: भजन वीडियो

Rishav Thakur, Ayachi Thakur, Maithili Thakur

Divya Chaturvedi

अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

स्वागतं कृष्णा शरणागतं कृष्णा - भजन

स्वागतं कृष्णा शरणागतं कृष्णा, स्वागतं सुस्वागतं शरणागतं कृष्णा..

मैया री मैया एक खिलौना दिलवा दे - भजन

मैया री मैया एक खिलौना- छोटा सा दिलवा दे, चाबी भरकर जब छोड़ तो, एक ही रटन लगा दे..

स्वीकार हमें करले, हम दुखड़ो के मारे है - भजन

स्वीकार हमें करले, हम दुखड़ो के मारे है, तू कह दे कहाँ जाएं, बस तेरे सहारे है, स्वीकार हमे करले, हम दुखड़ो के मारे है ॥

म्हारा घट मा बिराजता श्रीनाथजी - भजन

म्हारा घट मा बिराजता, श्रीनाथजी यमुनाजी महाप्रभुजी ॥

जब भी नैन मूंदो - भजन

जब भी नैन मूंदो, जब भी नैन खोलो, राधे कृष्णा बोलो..