केसरिया केसरिया आज हमारो मन - भजन (Kesariya Kesariya Aaj Humaro Man)


केसरिया, केसरिया,
आज हमारो मन
केसरिया, केसरिया,
आज हमारो मन केसरिया...
तन केसरिया, मन केसरिया,
पूजा के चावल केसरिया,
भक्ति में हम सब केसरिया,
केसरिया, केसरिया,
आज हमारो मन
केसरिया, केसरिया,
आज हमारो मन केसरिया...

हम केसरिया, तुम केसरिया,
अष्ट द्रव्य सब हैं केसरिया,
मंदिर की है ध्वजा केसरिया,
भक्ति में हम सब केसरिया.....

इन्द्र केसरिया, इन्द्राणि केसरिया,
सिद्धों की पूजन केसरिया,
पूजा के सब भाव केसरिया,
भक्ति में हम सब केसरिया,
केसरिया, केसरिया,
आज हमारो मन
केसरिया, केसरिया,
आज हमारो मन केसरिया...

वीर प्रभु की वाणी केसरिया,
अहिंसा परमो धर्म केसरिया,
जीयो जीने दो केसरिया,
भक्ति में हम सब केसरिया,

पीछी केसरिया, कमण्डल केसरिया,
दिगम्बर साधु भी केसरिया
शत शत वंदन है केसरिया,
भक्ति में हम सब केसरिया,
केसरिया, केसरिया,
आज हमारो मन
केसरिया, केसरिया,
आज हमारो मन केसरिया...

स्वर्णिम रथ देखो केसरिया,
स्वर्ण वरण प्रभुजी केसरिया,
छत्र चंवर ध्वज सब केसरिया,
भक्ति में हम सब केसरिया,
केसरिया, केसरिया,
आज हमारो मन
केसरिया, केसरिया,
आज हमारो मन केसरिया....
Kesariya Kesariya Aaj Humaro Man - Read in English
Kesariya, Kesariya, Aaj Humaro Man Kesariya, Kesariya, Aaj Humaro Man Kesariya...
Bhajan Jain Samaj BhajanMahavir BhajanArya Samaj BhajanVed BhajanVedic BhajanHawan BhajanYagya BhajanMotivational BhajanMorning BhajanDainik BhajanDaily BhajanPrarthana BhajanVandana BhajanJain BhajanJainism BhajanPrayer Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

घर में पधारो गजानन जी - भजन

घर में पधारो गजाननजी, मेरे घर में पधारो, ग्रह प्रवेश के समय गाए जाने वाला पॉपुलर श्री गणेश भजन...

जय गणेश गौरी नंदन:भजन

जय गणेश गौरी नंदन दीन के दयाला, भक्तों के अंतर में कीजिए उजाला, जय गणेश गौरी नंदन ॥

मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे - भजन

मेरे लाडले गणेश प्यारे प्यारे, भोले बाबा जी की आँखों के तारे, प्रभु सभा बीच में आ जाना आ जाना...

गाईये गणपति जगवंदन,शंकर सुवन: श्री गणेश भजन

गाईये गणपति जगवंदन, शंकर सुवन भवानी नंदन, गणपति जगवंदन, गाईये गणपति जगवंदन ॥

ओम जय गौरी नंदा: भजन

ओम जय गौरी नंदा, प्रभु जय गौरी नंदा, गणपति आनंद कंदा, गणपति आनंद कंदा, मैं चरणन वंदा, ॐ जय गौरी नंदा ॥