परिश्रम करे कोई कितना भी लेकिन - भजन (Parishram Kare Koi Kitana Bhi Lekin)


परिश्रम करे कोई कितना भी लेकिन,
कृपा के बिना काम चलता नहीं है ।
निराशा निशा नष्ट होती ना तब तक,
दया भानु जब तक निकलता नहीं है ।
दमित वासनाये, अमित रूप ले जब,
अंतः-करण में, उपद्रव मचाती ।
तब फिर कृपासिंधु, श्री राम जी के,
अनुग्रह बिना, काम चलता नहीं है ।
(अनुग्रह बिना, मन सम्हलता नहीं है)

परिश्रम करे कोई कितना भी लेकिन,
कृपा के बिना काम चलता नहीं है ।

म्रगवारी जैसे, असत इस जगत से,
पुरुषार्थ के बल पे, बचना है मुश्किल ।
श्री हरि के सेवक, जो छल छोड़ बनते,
उन्हें फिर ये, संसार छलता नहीं है ।

परिश्रम करे कोई कितना भी लेकिन,
कृपा के बिना काम चलता नहीं है ।

सद्गुरू शुभाशीष, पाने से पहले,
जलता नहीं ग्यान, दीपक भी घट में ।
बहती न तब तक, समर्पण की सरिता,
अहंकार जब तक, कि गलता नहीं ।

परिश्रम करे कोई कितना भी लेकिन,
कृपा के बिना काम चलता नहीं है ।

राजेश्वरानन्द, आनंद अपना,
पाकर ही लगता है, जग जाल सपना ।
तन बदले कितने भी, पर प्रभु भजन बिन,
कभी जन का, जीवन बदलता नहीं ।

परिश्रम करे कोई कितना भी लेकिन,
कृपा के बिना काम चलता नहीं है ।
निराशा निशा नष्ट होती ना तब तक,
दया भानु जब तक निकलता नहीं है ।
Parishram Kare Koi Kitana Bhi Lekin - Read in English
Parishram Kare Koi Kitna Bhi Lekin, Kripa Ke Bina Kaam Chalta Nahin
Bhajan Shri Ram BhajanShri Raghuvar BhajanRam Navami BhajanVijay Dashami BhajanSunderkand BhajanRamcharitmanas Katha BhajanAkhand Ramayana BhajanRajeshwaranand Ji BhajanRajan Ji Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

निर्धन कहे धनवान सुखी - भजन

दीन कहे धनवान सुखी, धनवान कहे सुख राजा को भारी । राजा कहे महाराजा सुखी ..

हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा: भजन

जपता फिरूं मैं नाम तुम्हारा, हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा, तेरी सोणी सूरत पे दिल हूँ मैं हारा, हारें का सहारा बाबा श्याम हमारा ॥

अपने लाला की सुन लो शिकायत जो बताने के काबिल नहीं है - भजन

अपने लाला की सुन लो शिकायत, जो बताने के काबिल नहीं है, वो जो देता है दर्द ये दिल को, वो दिखाने के काबिल नहीं है, ॥

श्रीनाथ बनके दीनानाथ बनके चले आना प्रभुजी चले आना - भजन

श्रीनाथ बनके दीनानाथ बनके चले आना प्रभुजी चले आना ॥

आता रहा है सांवरा, आता ही रहेगा: भजन

आता रहा है सांवरा, आता ही रहेगा, दीनों की लाज श्याम, दीनों की लाज श्याम, बचाता ही रहेगा, आता रहा है साँवरा, आता ही रहेगा ॥