Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

✨भाद्रपद 2026 - Bhadrapada 2026

Bhadrapada Date: Saturday, 26 September 2026

भाद्रपद चातुर्मास के चार पवित्र महीनों में से दूसरा महीना है। मान्यताओं के अनुसार, इन चार महीनों के दौरान भगवान विष्णु क्षीर सागर को छोड़कर पाताल लोक में राजा बलि के साथ निवास करते हैं। सावन पूर्णिमा के अगले दिन से भाद्रपद माह की शुरुआत होती है। सनातन धर्म में इस महीने को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

भाद्रपद माह का उत्सव
भाद्रपद माह कई खास तीज-त्योहार, व्रत, दिवस, शुभ तिथियां रहती हैं। खास त्योहार में हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी, जन्माष्टमी, जैन पयुर्षण पर्व और अनंत चतुर्दशी का त्योहार रहता है। इसी महीने में अष्टमी तिथि के दिन भगवान श्रीकृष्ण ने रोहिणी नक्षत्र और वृष लग्न में जन्म लिया था। अत: इस माह का महत्व और अधिक बढ़ गया है। इसी के साथ इस माह हरतालिका तीज, जैन पयुर्षण पर्व, अजा एकादशी, श्री गणेश चतुर्थी आदि भी रहेंगे।

2026 भाद्रपद माह
भाद्रपद मास 29 अगस्त 2026 से प्रारंभ होकर 26 सितंबर 2026 को समाप्त होगा।

भाद्रपद मास 2026 व्रत, पर्व, जयंती और उत्सव
31 अगस्त 2026 सोमवार - कजरी तीज, बहुला चतुर्थी, हेरम्ब संकष्टी चतुर्थी
3 सितम्बर 2026 बुधवार - हल षष्ठी
4 सितम्बर 2026 शुक्रवार - कृष्ण जन्माष्टमी, अगस्त्य अर्घ्य
5 सितम्बर 2026 शनिवार - दही हाण्डी
7 सितम्बर 2026 सोमवार - अजा एकादशी
8 सितम्बर 2026 मंगलवार - भौम प्रदोष व्रत
10 सितम्बर 2026 बृहस्पतिवार - पिठोरी अमावस्या, दर्श अमावस्या, अन्वाधान
11 सितम्बर 2026 शुक्रवार - इष्टि, भाद्रपद अमावस्या
13 सितम्बर 2026 रविवार - वराह जयन्ती, चन्द्र दर्शन
14 सितम्बर 2026 सोमवार - हरतालिका तीज, गणेश चतुर्थी
15 सितम्बर 2026 मंगलवार - ऋषि पञ्चमी
16 सितम्बर 2026 बुधवार - बलराम जयन्ती
17 सितम्बर 2026 बृहस्पतिवार - विश्वकर्मा पूजा, कन्या संक्रान्ति
18 सितम्बर 2026 शुक्रवार - ललिता सप्तमी, दूर्वा अष्टमी
19 सितम्बर 2026 शनिवार - महालक्ष्मी व्रत आरम्भ, राधा अष्टमी
22 सितम्बर 2026 मंगलवार - परिवर्तिनी एकादशी
23 सितम्बर 2026 बुधवार - वामन जयन्ती
24 सितम्बर 2026 बृहस्पतिवार - प्रदोष व्रत
25 सितम्बर 2026 शुक्रवार - गणेश विसर्जन, अनन्त चतुर्दशी
26 सितम्बर 2026 शनिवार - पूर्णिमा श्राद्ध, भाद्रपद पूर्णिमा, अन्वाधान

कारणश्री कृष्ण
उत्सव विधिभजन कीर्तन, झांकी,आरती,भंडारे

Bhadrapada 2026 in English

Bhadrapada is the second of the four holy months of Chaturmas.

भाद्रपद मास का महत्व

भाद्रपद या भादो का महीना भगवान श्री कृष्ण को सबसे प्रिय है। इस महीने में भगवान शिव के साथ-साथ भगवान कृष्ण और भगवान गणेश की पूजा करनी चाहिए। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भादो महीने में देवी-देवताओं की पूजा करने से भक्त को सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा व्यक्ति को जीवन में सुख, सफलता और सौभाग्य का लाभ मिलता है।

भाद्रपद महीने में क्या करें?

❀ भगवान कृष्ण की पूजा के लिए भी यह महीना लाभकारी रहेगा। इस पूरे महीने भगवान कृष्ण की पूजा करने के साथ ही उन्हें रोजाना तुलसी अर्पित करें।

❀ भादो महीने में गीता का पाठ करना भी शुभ माना जाता है। ऐसा करने से जीवन में सुख, समृद्धि और यश की वृद्धि होती है।

संबंधित जानकारियाँ

भविष्य के त्यौहार
18 August 20276 August 202825 August 202914 August 2030
आवृत्ति
वार्षिक
समय
30 दिन
मंत्र
ॐ केशवाय नमः स्वाहा, ॐ नारायणाय नमः स्वाहा, माधवाय नमः स्वाहा
कारण
श्री कृष्ण
उत्सव विधि
भजन कीर्तन, झांकी,आरती,भंडारे
पिछले त्यौहार
29 August 2026, 10 August 2025
अगर आपको यह त्योहार पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस त्योहार को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

Janmashtami - Janmashtami
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP