Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मंदिर

मंदिर (English: Mandir, Gujarati: મંદિર, Bengali: মন্দির, Telugu: మందిరం, Malayalam: ക്ഷേത്രം, Kannada: ದೇವಸ್ಥಾನ) and gurudwara is the Hindu, Buddhist and Jain name for a place of worship or prayer. A space and structure designed to bring human beings and Gods together, infused with symbolism to express the ideas and beliefs. Bhakti Bharat Celebrating 600+ Temples.

टुईयाँ वाला मंदिर @Shikohabad Uttar Pradesh

टुईयाँ वाला मंदिर

टुईयाँ वाला मंदिर, शिकोहाबाद के मेला वाले बाग में भगवान शिव का लगभग 200 वर्ष पुराना मंदिर है। मंदिर का प्रमुख उद्देश्य भगवान शिव के प्रति स्वच्छ, शांत और आध्यात्मिकता के साथ ध्यान केंद्रित करने का परिवेश तैयार करना है।

◉ शिकोहाबाद का सबसे प्रसिद्ध शिव मंदिर।
◉ मंदिर के परिक्रमा मार्ग में शिवजी के 108 नाम अंकित हैं।


भद्रकाली मंदिर, कुरूक्षेत्र @Thanesar Haryana

भद्रकाली मंदिर, कुरूक्षेत्र

कुरूक्षेत्र का भद्रकाली मंदिर माता काली को समर्पित है। हरियाणा के कुरूक्षेत्र में झांसा रोड पर स्थित है। यह शक्तिपीठ देश के 52 शक्तिपीठों में से एक है।

◉ भद्रकाली शक्ति पीठ हरियाणा का एक ऐतिहासिक एकमात्र सिद्ध शक्तिपीठ है।
◉ भद्रकाली मंदिर में माता सती के दाहिने पैर का टखना स्थापित है जो सफेद संगमरमर से बना है।
◉ कहा जाता है कि भद्रकाली शक्तिपीठ में ही श्रीकृष्ण और बलराम का मुंडन हुआ था।
◉ युद्ध जीतने के बाद पांडवों ने मंदिर में आकर घोड़े दान किये थे, तभी से यहाँ घोड़े दान की परंपरा चली आ रही है।


कालीघाट मंदिर @Kolkata West Bengal

कालीघाट मंदिर

कालीघाट काली मंदिर माँ काली को समर्पित सबसे पवित्र हिंदू मंदिरों में से एक है और यह भारत के 51 शक्तिपीठों में शामिल है।

◉ 51 पवित्र शक्तिपीठों में से एक है।
◉ कालीघाट काली माता मंदिर सुनहरी जीभ वाली अनोखी मूर्ति के लिए मशहूर है।
◉ पूर्वी भारत के सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले और आध्यात्मिक रूप से महत्वपूर्ण मंदिरों में से एक।


दक्षिणेश्वर मंदिर @Kolkata West Bengal

दक्षिणेश्वर मंदिर

दक्षिणेश्वर काली मंदिर या दक्षिणेश्वर कालीबाड़ी कोलकाता शहर के सबसे प्रमुख मंदिरों में से एक है, यह मंदिर देवी काली को समर्पित है।

◉ दक्षिणेश्वर काली मंदिर देवी काली को समर्पित है।
◉ दक्षिणेश्वर काली मंदिर भारत में एक हिंदू नवरत्न मंदिर है।
◉ यह मंदिर रामकृष्ण परमहंस और मां सारदा देवी से जुड़े होने के लिए जाना जाता है।


तुलसीबाग गणपति मंदिर @Pune Maharashtra

तुलसीबाग गणपति मंदिर

पुणे शहर की भीड़-भाड़ भरे तुलसी बाग मार्केट में स्थित है यह श्री गणपति मंदिर। मंदिर में श्री गणेश का 14 फीट ऊँचा विशाल विग्रह है। मंदिर में श्री विनायक के चरण सबसे सुंदर प्रतीत होते हैं।

◉ श्री गणेश 14 फीट ऊँचा विशाल विग्रह।
◉ घनी आबादी की बीच पवित्र शांत स्थल।


रुक्मणी मंदिर, द्वारका @Dwarka Gujarat

रुक्मणी मंदिर, द्वारका

श्री रुक्मणी देवी मंदिर भगवान कृष्ण की प्रमुख पत्नी रुक्मिणी को समर्पित है, जिन्हें माता लक्ष्मी का अवतार माना जाता है। मंदिर के गर्भगृह में माता रुक्मणी का चतुर्भुजी सुंदर विग्रह है।

◉ देवी रुक्मणी का पहला मंदिर।
◉ पेयजल दान उच्चतम आशीर्वाद है।


कपिला तीर्थम @ Tirupati Andhra Pradesh

कपिला तीर्थम

कपिला तीर्थम आंध्र प्रदेश के तिरुपति में सबसे पवित्र तीर्थ स्थलों में से एक है। यह भगवान शिव को समर्पित एक प्रमुख शैव मंदिर है, जिन्हें यहाँ कपिलेश्वर स्वामी के रूप में पूजा जाता है।

◉ ऋषि कपिल मुनि ने इस जगह पर कठोर तपस्या की थी।
◉ यह मंदिर खूबसूरत शेषाचलम पहाड़ियों के बीच एक पहाड़ी गुफा के प्रवेश-द्वार पर स्थित है।
◉ A large stone statue of Nandi welcomes devotees at the entrance.


गंगोत्री @Gangotri Uttarakhand

गंगोत्री

गंगोत्री, उत्तराखंड राज्य के उत्तरकाशी जिले में हिमालय पर्वत श्रृंखला में स्थित है। गंगोत्री प्रसिद्ध पवित्र नदी गंगा का उद्गम स्थल है और इसका देवी गंगा से गहरा संबंध है।

◉ उत्तराखंड के चार धाम यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ में से एक।
◉ पवित्र नदी गंगा का उद्गम स्थल।


बटुक भैरव मंदिर @Chanakyapuri New Delhi

बटुक भैरव मंदिर

प्राचीन श्री बटुक भैरव मंदिर पांडवों द्वारा बनाए गये मंदिरों मे सर्व प्रथम है। जिनके बिग्रह मे भैरव बाबा का चेहरा और दो बड़ी-बड़ी आँखों के साथ बाबा का त्रिशूल दिखाई पड़ता है।

◉ पांडवों द्वारा निर्मित पहला भैरव मंदिर।
◉ महाभारत काल से दिल्ली का सबसे पुराना मंदिर।


श्री खीर भवानी दुर्गा मंदिर @Srinagar Jammu and Kashmir

श्री खीर भवानी दुर्गा मंदिर

श्री खीर भवानी दुर्गा मंदिर, जिसे रागन्या देवी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, कश्मीर के सबसे पवित्र तीर्थस्थलों में से एक है।

◉ कश्मीरी पंडितों के सबसे पवित्र मंदिरों में से एक है।
◉ दुर्गा का ही एक रूप देवी रागन्या देवी को समर्पित है।
◉ यहाँ हर साल भव्य खीर भवानी मेला लगता है।
◉ स्वामी विवेकानंद के आध्यात्मिक अनुभवों से जुड़ा हुआ है।


श्री ठाकुर जी महाराज मंदिर, कुबेरपुर, आगरा @Kuberpur Uttar Pradesh

श्री ठाकुर जी महाराज मंदिर, कुबेरपुर, आगरा

श्री ठाकुर जी महाराज मंदिर, उत्तर प्रदेश के आगरा में NH-2 (आगरा-कानपुर रोड) पर कुबेरपुर में स्थित एक हिंदू मंदिर है।

◉ आगरा-कानपुर हाईवे पर स्थित शांतिपूर्ण कृष्ण मंदिर।
◉ यह भगवान कृष्ण का आशीर्वाद पाने के इच्छुक भक्तों के लिए आदर्श है।


Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP