Shri Krishna Bhajan
गूगल पर भक्ति भारत को अपना प्रीफ़र्ड सोर्स बनाएँ

मंदिर

मंदिर (English: Mandir, Gujarati: મંદિર, Bengali: মন্দির, Telugu: మందిరం, Malayalam: ക്ഷേത്രം, Kannada: ದೇವಸ್ಥಾನ) and gurudwara is the Hindu, Buddhist and Jain name for a place of worship or prayer. A space and structure designed to bring human beings and Gods together, infused with symbolism to express the ideas and beliefs. Bhakti Bharat Celebrating 600+ Temples.

पंचमुखी हनुमान मंदिर, रामेश्वरम @Rameswaram Tamil Nadu

पंचमुखी हनुमान मंदिर, रामेश्वरम

पंचमुखी हनुमान मंदिर तमिलनाडु के रामेश्वरम में स्थित है। यह मंदिर पंचमुखी अंजनेय स्वामी कोइल के नाम से भी प्रसिद्ध है।

◉ पंचमुखी हनुमान मंदिर में देवता को एक ही पत्थर से बनाया गया है और कहा जाता है कि इसकी ऊंचाई 18 फीट से अधिक है।
◉ पंचमुखी हनुमान मंदिर में भगवान के पांच पवित्र चेहरों का पता चलता है जिनमें गरुड़, नरसिम्हा, हयग्रीव और अन्य शामिल हैं।
◉ पंचमुखी हनुमान मंदिर में हनुमान देवता 700 वर्ष से अधिक पुराने हैं।


त्रिवेणी हनुमान मंदिर @Faridabad Haryana

त्रिवेणी हनुमान मंदिर

त्रिवेणी हनुमान मंदिर दुनिया में हनुमान जी की सबसे ऊंची प्रतिमा है। यह हनुमान मंदिर फरीदाबाद के पाली गांव में फरीदाबाद गुरुग्राम हाईवे के बीच स्थित है

◉ बैठे हुए हनुमान जी की दुनियाँ में सबसे उँची मूर्ति।


श्री वार्ष्णेय मंदिर @Aligarh Uttar Pradesh

श्री वार्ष्णेय मंदिर

अलीगढ़ के सबसे उँचे शिखर वाला मंदिर श्री वार्ष्णेय मंदिर में देव प्रतिमाओं की प्राण-प्रतिष्ठा का आयोजन चैत्र शुक्ला श्री राम नवमी 12 अप्रैल 2000 को प्रातःकाल विद्याविनायक श्री गणेश जी की पूजा-अर्चना एवं कलश पूजन से प्रारम्भ हुआ था।

◉ अलीगढ़ का सबसे ऊंचाई मंदिर, 90 फीट।
◉ मंदिर का वार्षिकोत्सव महोत्सव सबसे बड़ा आयोजन है।
◉ उत्तर प्रदेश के 100 प्रसिद्ध पर्यटक केंद्रों की सूची में सामिल।


भगवत धाम @Delhi New Delhi

भगवत धाम

केरल आर्किटेक्चर से बने मयूर विहार फेज़ 1 के श्री कृष्ण मंदिर से मात्र 50 मीटर दूर ही भव्य भगवत धाम स्थित है। भगवत धाम मे मयूर विहार का सबसे प्रसिद्ध वृद्धआश्रम जुड़ा हुआ है।

◉ परिसर के भीतर अलग-अलग 6+ मंदिर समूह।
◉ पूर्वी दिल्ली का प्रसिद्ध ओल्ड एज होम।


गंगा गोदावरी उद्‍गम @Trimbak Maharashtra

गंगा गोदावरी उद्‍गम

गंगा गोदावरी उद्गम जिसे गंगाद्वार के नाम से भी जाना जाता है, नासिक में ब्रह्मगिरि पहाड़ी पर स्थित है।

◉ ब्रह्मगिरि पर्वत में गंगा-गोदावरी का मुख्य उद्‍गम स्थित है।
◉ दुर्गम रास्ते के साथ उँचाई पर स्थित मंदिर।


विघ्नेश्वर मंदिर, ओझर @Ozar Maharashtra

विघ्नेश्वर मंदिर, ओझर

ओझर, श्री विघ्नहर गणपति मंदिर, आठ पवित्र अष्टविनायक मंदिरों में से एक है, जिन्हें अष्टविनायक क्षेत्र के नाम से भी जाना जाता है।

◉ श्री विघ्नहर गणपति मंदिर, आठ पवित्र अष्टविनायक मंदिरों में से एक है।
◉ मंदिर अपने सुनहरे गुंबद और सुनहरे शिखर के लिए प्रसिद्ध है।
◉ विशेष त्योहारों के दौरान सुंदर दीपमालाएं जलाई जाती हैं।


लेन्याद्री गणपति मंदिर @Junnar Maharashtra

लेन्याद्री गणपति मंदिर

लेन्याद्री गणपति मंदिर, जिसे गिरिजात्मज गणपति मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, यह महाराष्ट्र के जुन्नार के पास स्थित है। लेन्याद्री गणपति मंदिर, महाराष्ट्र में भगवान गणेश के पवित्र अष्टविनायक मंदिरों में से एक है।

◉ लेन्याद्री गणपति मंदिर एकमात्र अष्टविनायक मंदिर है जो एक पर्वतीय गुफा के भीतर स्थित है।
◉ श्रद्धालु मंदिर तक पहुंचने के लिए लगभग 300 से अधिक पत्थर की सीढ़ियां चढ़ते हैं।


श्री पूर्णत्रयेसा मंदिर, त्रिपुनिथुरा @Thrippunithura Kerala

श्री पूर्णत्रयेसा मंदिर, त्रिपुनिथुरा

श्री पूर्णत्रयीसा मंदिर पारंपरिक केरल शैली की वास्तुकला में तांबे की प्लेटों, लकड़ी के पैनलों और ग्रेनाइट टाइलों से बनाया गया है। नाग देवता अनंत पर बैठे भगवान विष्णु यहां के देवता हैं, और उन्हें संथाना गोपाल मूर्ति के रूप में पूजा जाता है।

◉ श्री पूर्णत्रयेसा मंदिर केरल राज्य के पूर्व कोचीन साम्राज्य की राजधानी त्रिपुनिथुरा, कोच्चि में स्थित है।
◉ मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित है, इष्टदेव विष्णु संथानगोपाल मूर्ति पूर्णत्रयीसा हैं।
◉ पूर्णत्रयेसा मंदिर एकमात्र ऐसा मंदिर है जहां भगवान गणेश का मुख दक्षिण की ओर है।


विशाल गणपति मंदिर @Maliwada Maharashtra

विशाल गणपति मंदिर

विशाल गणपति मंदिर मालीवाड़ा, अहिल्यानगर/अहमदनगर, महाराष्ट्र में स्थित है। यह मंदिर भगवान गणेश को समर्पित है। भगवान गणपति को इस शहर का ग्राम देवता माना जाता है।

◉ विशाल गणपति मंदिर लगभग 100 वर्ष पुराना है।
◉ मंदिर मैं भगवान गणेश जी की 11 फुट ऊँची मूर्ति स्थापित है जो लाल रंग के वस्त्र पहने हुए हैं।
◉ विशाल गणपति मंदिर का निर्माण जयपुर शहर के प्रसिद्ध बिड़ला मंदिर से प्रेरित है।


श्री हनुमंत धाम @Noida Uttar Pradesh

श्री हनुमंत धाम

श्री हनुमंत धाम, नोयडा में श्री हनुमंत लाल की सबसे उँची मूर्ति के लिए प्रसिद्ध है, मंदिर नोयडा सेक्टर 101 में स्थित है।

◉ श्री हनुमंत लाल की सबसे उँची मूर्ति के लिए प्रसिद्ध है।
◉ नोएडा मेट्रो रेलवे नेटवर्क के एक्वा लाइन के नजदीक।


कष्टभंजन देव हनुमानजी मंदिर @P.O.Salangpur Gujarat

कष्टभंजन देव हनुमानजी मंदिर

कष्टभंजन देव हनुमानजी मंदिर, एक प्रसिद्ध हिंदू मंदिर है जो गुजरात के सालंगपुर में स्थित है। यह हनुमानजी का मंदिर सबसे पवित्र माना जाता है। यह स्वामीनारायण संप्रदाय के वडताल गादी के अंतर्गत आता है। सारंगपुर हनुमान मंदिर जो की कष्ट भंजनदेव के नाम से प्रसिद्ध है एक बहुत चमत्कारी मंदिर है, यहाँ पर भक्त दूर दूर से आते है | माना जाता है की यहाँ आनेवाले भक्तो की मनोकामना पूरी होती है अगर कुंडली मै शनि दोष हो तो यहाँ दर्शन और पूजा अर्चना मात्र से संकट दूर हो जाते है।

◉ सारंगपुर हनुमान मंदिर जो की कष्ट भंजनदेव के नाम से प्रसिद्ध है एक बहुत चमत्कारी मंदिर है।
◉ अगर कुंडली मै शनि दोष हो तो यहाँ दर्शन और पूजा अर्चना मात्र से संकट दूर हो जाते है।
◉ इस मंदिर की छवि इतनी शक्तिशाली है कि बुरी आत्माओं से प्रभावित लोगों के इस पर नजर डालने मात्र से ही बुरी आत्माएं दूर हो जाती हैं।


Ganesh Aarti Bhajan - Ganesh Aarti Bhajan
Shri Krishna Bhajan - Shri Krishna Bhajan
Bhakti Bharat APP