
गुरुद्वारा श्री बंगला साहिब, सिख समुदाय के लिए सबसे प्रमुख धार्मिक स्थलों में से एक है जो की दिल्ली के कनॉट प्लेस में स्थित है। गुरुद्वारा बंगला साहिब, सिखों के आठवें गुरु, गुरु हर कृष्ण साहिब जी, वर्ष 1664 में इस स्थान पर रुके थे, जिसे आजकल गुरुद्वारा बंगला साहिब कहा जाता है। इसकी समृद्ध ऐतिहासिक पृष्ठभूमि और सांस्कृतिक महत्व हर साल सिख समुदाय और पर्यटकों को आकर्षित करने में योगदान देता है।
गुरुद्वारा बंगला साहिब इतिहास और वास्तुकला
सिखों के आठवें गुरु, गुरु हर कृष्ण साहिब जी की मृत्यु के बाद राजा जय सिंह ने उनकी स्मृति में एक तालाब बनवाया। माना जाता है कि इस कुंड के पानी में औषधीय गुण होते हैं और अधिकांश श्रद्धालु इसमें स्नान करते हैं और इसे अपने घर में भी रखते हैं। राजा जय सिंह के पूर्व बंगले (जयसिंहपुरा पैलेस के नाम से जाना जाता है) को एक गुरुद्वारे में पुनर्निर्मित किया गया, जो गुरुद्वारा बंगला साहिब के नाम से प्रसिद्ध है। कनॉट प्लेस में निकट ही प्रसिद्ध हनुमान मंदिर है।
गुरुद्वारा और उसका सरोवर अब सिखों के लिए महान श्रद्धा का स्थान है, और गुरु हर कृष्ण की जयंती पर विशेष मण्डली के लिए एक स्थान है।
इस परिसर में एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, बाबा बाघेल सिंह संग्रहालय, एक पुस्तकालय और एक अस्पताल भी है। एक नया \"यात्री निवास\" (यात्री छात्रावास), और बहु-स्तरीय पार्किंग स्थल का निर्माण किया गया है। गुरुद्वारे के पिछले प्रवेश द्वार के आसपास की जगह को भी सजाया जा रहा है, ताकि सड़क के किनारे से बेहतर दृश्य दिखाई दे सके।
गुरुद्वारा बंगला साहिब दर्शन का समय
बंगला साहिब, एक धार्मिक संस्था होने के बावजूद, इसमें एक खुलापन और स्वागत करने वाली भावना है जो किसी भी प्रकार की सांप्रदायिक सोच को खारिज करती है। गुरुद्वारा, 24 घंटे खुला रहता है, यात्रा के लिए सबसे अच्छा समय सुबह 4.30 से 5 बजे के बीच है।
गुरुद्वारा बंगला साहिब के प्रमुख त्यौहार
गुरुद्वारा बंगला साहिब में नानक जयंती, गुरुपर्व, वैसाखी त्योहार प्रमुख हैं। यह गुरुद्वारा हर दिन मुफ़्त में लंगर परोसता है जो सभी के लिए खुला है।
गुरुद्वारा बंगला साहिब कैसे पहुँचें?
गुरुद्वारा बंगला साहिब, दिल्ली के केंद्र कनॉट प्लेस में स्थित है और यह दिल्ली के सबसे बड़े और सबसे प्रसिद्ध तीर्थस्थलों में से एक है। आप दिल्ली मेट्रो राजीव चौक से गुरुद्वारा बंगला साहिब तक आसानी से पहुंच सकते हैं।

Gurudwara Bangla Sahib Sarovar side view

Gurudwara Bangla Sahib Sarovar side view

Sarovar (pool) view in Gurudwara Bangla Sahib

Sarovar (pool) view in Gurudwara Bangla Sahib

Iron chain support while bath in Sarovar

Sarovar side view in Gurudwara Bangla Sahib

Parikrama path around sarovar in Gurudwara Bangla Sahib

Colored fish in Sarovar Gurudwara Bangla Sahib

Parikrama path around sarovar

Closeup view of Gurudwara Bangla Sahib

Full sarovar view in Gurudwara Bangla Sahib

Waves during holy bath in sarovar

High Nishan Sahib

Parikrama area of high Nishan Sahib

A view of main premises

Prasad area in main premises

Entrance view

Prasad Grah

Entrance view of Gurudwara

Entrance view

Gurudwara Bangla Sahib

Outer entrance view

Social activity area

Entrance gallery

Museum Guru Har Krishan Ji

Shoe Store (Joda Ghar)

History in Punjabi, English and Hindi

Main gate from Ashoka road side Gurudwara

Full main gate from Ashoka road side
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।