मुख्य आकर्षण - Key Highlights |
|---|
| ◉ भक्ति भारत का प्रथम भगवान दत्तात्रेय को समर्पित मंदिर है। |
| ◉ श्री दगडूशेठ हलवाई की पत्नी श्रीमती लक्ष्मीबाई द्वारा स्थापित। |
महाराष्ट्र के पुणे शहर का श्री दत्त मंदिर भक्ति भारत का प्रथम भगवान दत्तात्रेय को समर्पित मंदिर है। श्री दत्त मंदिर प्रसिद्ध दगडूसेठ हलवाई गणपति मंदिर पुणे से कुछ ही मिनटों की दूरी पर स्थित है।
लगभग 100 साल पहले पुणे शहर के श्री दगडूशेठ हलवाई की पत्नी श्रीमती लक्ष्मीबाई ने इंदौर निवासी अपने गुरु श्री माधवनाथ जी के आदेश से एक दत्त मंदिर की स्थापना की, जो कि भगवान गुरुदत्त के बहुत बड़े भक्त थे।
सप्ताह के प्रत्येक गुरुवार को भगवान दत्तात्रेय की मूर्ति तथा उनकी चरण पादुका को पालकी में रख कर, रात्रि 11:15 बजे भ्रमण कराया जाता है। जिसे भगवान दत्तात्रेय की पालकी यात्रा के नाम से जाना जाता है। मंदिर में प्रत्येक एकादशी को शाम 5:30 बजे से भजन-कीर्तन का आयोजन किया जाता है।

श्री दत्त मंदिर, पुणे

श्री दत्त मंदिर, पुणे

श्री दत्त मंदिर, पुणे

श्री दत्त मंदिर, पुणे

दत्तात्रेय जी के अवतार का प्रयोजन
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।