मुख्य आकर्षण - Key Highlights |
|---|
| ◉ भारत में श्री हनुमान जी के सबसे पुराने मंदिरों में से एक। |
| ◉ पेशवा कालीन ऐतिहासिक मंदिर। |
पेशवा कालीन यह ऐतिहासिक मंदिर सन् 1600 के आस-पास से पूना शहर के गणेशपेठ में स्थित है, जिसे डुल्या मारुति मंदिर के नाम से ख्याति प्राप्त है।
मंदिर की विशेषता है कि संपूर्ण मंदिर पत्थर का बना हुआ है। तथा हनुमान जी का मूल विग्रह एक काले पत्थर से निर्मित है। यह मूर्ति पश्चिम मुखी पांच फुट ऊंची तथा तीन फुट चौड़ी है। हनुमानजी की इस मूर्ति के पास नवग्रह स्थापित हैं।
ऐसी मान्यता है कि, इस मूर्ति की स्थापना शिवाजी महाराज के गुरु श्रीसमर्थ रामदास स्वामी ने की थी। सभा मंडप में द्वार के ठीक सामने छत से टंगा एक पीतल का घंटा है, इसके ऊपर शक संवत् 1700 अंकित है, जो मंदिर के पौराणिक होने की पुष्टि करता है।
पुणे का शहरीकरण होने के कारण, आज यह मंदिर लक्ष्मी रोड और जगताप रोड को मिलाने वाले चौराहे पर स्थित है। मंदिर से 20 कदम दूर श्री सिद्धिविनायक मंदिर स्थित है।

Shri Hanuman black stone vigrah in garbh grah.

Outer full view with shikhar from Shri Ganesh temple side.
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।