Shri Hanuman Bhajan
Follow Bhakti Bharat WhatsApp Channel - Follow Bhakti Bharat WhatsApp ChannelDownload APP Now - Download APP NowDurga Chalisa - Durga ChalisaRam Bhajan - Ram Bhajan

(कृष्ण और शुक्ल) पक्ष क्या है? (What is (Krishna and Shukla) Paksha?)

हिन्दू शास्त्र में तिथि, दिनांक का विशेष महत्व है। पंचांग को हिन्दू कैलेण्डर माना जाता है और दैनिक पंचांग में, जहां एक विशेष दिन का, मासिक पंचांग में पूरे महीने का विवरण दिया जाता है। हिन्दू पंचांग में एक महीने को 30 दिनों में विभाजित किया गया है। इसे 30 दिनों को फिर दो पक्षों में बांटा गया है। 15 दिनों के एक पक्ष को शुक्ल पक्ष और शेष 15 दिनों को कृष्ण पक्ष माना जाता है। चन्द्रमा की आकार के अनुसार शुक्ल और कृष्ण पक्ष गणना किया गया है।
आइए जानते हैं वैदिक शास्त्रों में इन दोनों पहलुओं का महत्व।

कृष्ण पक्ष:
कृष्ण पक्ष पूर्णिमा और अमावस्या के बीच के भाग को कहते हैं। पूर्णिमा के अगले दिन कृष्ण पक्ष की शुरुआत होती है, जो अमावस्या के दिन तक 15 दिनों तक चलती है।

कृष्ण पक्ष में शुभ कार्य निषेध हैं, ऐसा माना जाता है कि जब भी कृष्ण पक्ष होता है तो उस दौरान कोई भी शुभ कार्य करना उचित नहीं होता है। दरअसल, इसके पीछे ज्योतिष शास्त्र में चंद्रमा के घटते चरण को बताया गया है।

जैसे-जैसे पूर्णिमा के बाद दिन बढ़ता है, चंद्रमा की रोशनी कमजोर होने लगती है। चंद्रमा के आकार और प्रकाश के कम होने के साथ ही रातें काली पड़ने लगती हैं। इस कारण भी कृष्ण पक्ष को शुभ नहीं माना जाता है। कृष्ण पक्ष तिथियां की गणना - 15 दिन (पूर्णिमा, प्रतिपदा, प्रतिपदा, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी)

शुक्ल पक्ष:
अमावस्या और पूर्णिमा के बीच का भाग शुक्ल पक्ष कहलाता है। अमावस्या के बाद के 15 दिनों को शुक्ल पक्ष कहा जाता है। अमावस्या के अगले ही दिन से चन्द्रमा उदय होने लगता है और अँधेरी रात चन्द्रमा के प्रकाश में चमकने लगती है।

पूर्णिमा के दिन चंद्रमा बहुत बड़ा और प्रकाश से भरा होता है। इस समय के दौरान चंद्रमा अपने पूर्ण आकार में रहते हैं, इसलिए यह पहलू किसी भी शुभ कार्य को करने के लिए शुक्ल पक्ष उपयुक्त माना जाता है। शुक्ल पक्ष तिथियां की गणना- 15 दिन (अमावस्या, प्रतिपदा, प्रतिपदा, तृतीया, चतुर्थी, पंचमी, षष्ठी, सप्तमी, अष्टमी, नवमी, दशमी, एकादशी, द्वादशी, त्रयोदशी, चतुर्दशी)

यदि आपकी भी पंचांग में आस्था है तो अपना विशेष कार्य शुक्ल पक्ष में ही करें।

What is (Krishna and Shukla) Paksha? in English

Monthly Panchang i.e. a month in the Hindu calendar is divided into 30 days. These 30 days is divided into two sides. In which one Paksha of 15 days is called Shukla Paksha and the remaining 15 days is called Krishna Paksha. The more and lesser phases of the Moon are called Shukla and Krishna Paksha.
यह भी जानें

Blogs Paksh BlogsKrishna Paksha BlogsShukla Paksha BlogsPanchang Blogs

अगर आपको यह ब्लॉग पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस ब्लॉग को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

पुरी जगन्नाथ रथ यात्रा के तीन रथ

रथ यात्रा भगवान जगन्नाथ, बलदेव और सुभद्रा का वार्षिक रथ उत्सव है। वे तीन अलग-अलग रथों पर यात्रा करते हैं और लाखों लोग रथ खींचने के लिए इकट्ठा होते हैं।

खाटू श्याम निशान यात्रा क्या है?

निशान यात्रा एक तरह की पदयात्रा होती है, श्री श्याम ध्वज हाथ में उठाकर श्याम बाबा को चढाने खाटू श्याम जी मंदिर तक आते है।..

भगवान जगन्नाथ के अनसर अनुष्ठान

भगवान जगन्नाथ का अनसर अनुष्ठान ओडिशा के पुरी में जगन्नाथ मंदिर में एक महत्वपूर्ण अनुष्ठान है, और यह रथ यात्रा (रथ महोत्सव) चक्र का एक अभिन्न अंग है।

घटस्थापना 2025

घटस्थापना मंगलवार, बृहस्पतिवार, अक्टूबर 3, 2024 को मनाई जाएगी। यह 9 दिवसीय नवरात्रि उत्सव के दौरान पालन किया जाने वाला एक अनुष्ठान है।

ISKCON एकादशी कैलेंडर 2025

यह एकादशी तिथियाँ केवल वैष्णव सम्प्रदाय इस्कॉन के अनुयायियों के लिए मान्य है | ISKCON एकादशी कैलेंडर 2025

वैशाख मास 2026

वैशाख मास पारंपरिक हिंदू कैलेंडर में दूसरा महीना होता है। यह महीना ग्रेगोरियन कैलेंडर में अप्रैल और मई के साथ मेल खाता है।

भाद्रपद 2025

भाद्रपद माह हिन्दु कैलेण्डर में छठवाँ चन्द्र महीना है। जो भाद्र या भाद्रपद या भादो या भाद्रव के नाम से भी जाना जाता है।

Hanuman Chalisa - Hanuman Chalisa
Durga Chalisa - Durga Chalisa
×
Bhakti Bharat APP