मुख्य आकर्षण - Key Highlights |
|---|
| ◉ सन् 1782 में नागर शैली में निर्मित। |
| ◉ प्रभु श्रीराम की मूर्ति काले पत्थर से निर्मित है। |
| ◉ पंचवटी तथा गोमती संगम, मंदिर से पैदल रास्ते की ही दूरी पर हैं। |
पेशवा के सरदार रंगराव ओढ़ेकर द्वारा यह मंदिर सन् 1782 में काले पाषाणों से नागर शैली में निर्मित कराया गया था। मंदिर में विराजित प्रभु श्रीराम की मूर्ति काले पत्थर से निर्मित है, इसलिए इसे कालाराम मंदिर कहा जाता है। प्रभु श्रीराम के साथ ही यहाँ माता सीता व भाई लक्ष्मण की भी आकर्षक प्रतिमाएँ विराजमान हैं।
चैत्र माह मे श्री राम नवरात्रि एवं रामनवमी समारोह, मंदिर का सबसे प्रसिद्ध त्यौहार है। नवमी के दो दिन के बाद आने वाली एकादशी पर शहर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाती है। अश्विन माह मे आने वाले दशहरा को एक दिवसीय पालकी में भगवान राम को बड़े जोश और उत्साह के साथ मनाया जाता है।
मंदिर जी देख-रेख श्री कालाराम संस्थान द्वारा नियमित रूप से की जाती है। आज की भौगोलिक परिस्थिति के अनुसार मंदिर का एक द्वार सीता गुफा एवं पंचवटी की ओर खुलता है, तथा द्वितीय द्वार गोमती संगम की ओर जाता है। दोनो गंतव्य अर्थात पंचवटी तथा गोमती संगम, मंदिर से पैदल रास्ते की ही दूरी पर हैं।

श्री कालाराम मंदिर

Modiji In Shri Kalaram Temple

श्री कालाराम मंदिर

श्री कालाराम मंदिर

श्री कालाराम मंदिर

PM Modi performs Shramdaan at Shree Kalaram Mandir in Nashik

Darshan and Pooja at Shree Kalaram Temple


भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।