
श्री लक्ष्मीनारायण मंदिर नाशिक पंचवटी के तपोवन का एक महत्वपूर्ण मंदिर है। नाशिक में कुम्भ मेले के दौरान मंदिर का बड़ा और महत्वपूर्ण योगदान है। प्रशासन द्वारा भी सर्व प्रथम संत, महंतो और महामंडलेश्वरों के रुकने की व्यवस्था इसी मंदिर में की जाती है। कुंभ में दो महीने तक आने वाले भक्तों को भी यहाँ निशुल्क भोजन प्राप्त होता है।
मंदिर में श्री लक्ष्मीनारायण भगवान की मूर्ति पूर्व महंत श्री राम रतन दासजी महाराज के द्वारा कराई गयी थी। इस लक्ष्मीनारायण धाम के दाहिनी ओरश्रीराम, लक्ष्मण और माता सीता तथा बाईं ओर श्री द्वारकाधीश का धाम है। श्री राम दरबार के सामने हनुमानजी तथा द्वारकाधीश मंदिर के सामने गरुड़जी स्थापित हैं। 11 जुलाई 2015 को भगवान शिव सह-परिवार प्रतिष्ठित किए गये है।
मंदिर को चलाने वाला ट्रस्ट सन् 9 फेब 1955 को पंजीकृत किया गया है। मंदिर के पूर्व और दक्षिण दिशा की ओर करीब 1.5 एकर में फैली गौशाला मे 80-90 गाये हैं। मंदिर के समीप ही पूर्व महंतजनो की चरण पादुकाएं स्थापित की गयी है।
Shri Laxminarayan Mandir Trust
Bank Ac No: 10934419437
IFSC Code: SBIN0006333
State bank of india: Panchavati Branch

Shri Laxmi Narayan Bhagwan

Temple outer hall

Shivling, Nandi with Gan

Three main shikhar

Shri Krishna, Banke Bihari

Full front view, Shri Hanuman, Shri Garun Dev

Main entry gate

Main Entrance, Shikhar, Top
Around 1700
मंदिर की स्थापना का अनुमानित समय।
9 Feb 1955
मंदिर ट्रस्ट का पंजीकरण।
11 July 2015
भगवान शिव परिवार की प्राण प्रतिष्ठा।
भक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें।