Shri Krishna Bhajan

मुंबा देवी मंदिर - Mumba Devi Temple

मुख्य आकर्षण - Key Highlights

◉ मुंबई का नाम, देवी मुंबा के नाम पर ही जाना जाता है।
◉ मुंबई की ग्रामदेवी जो इन्हें समुद्र से आने वाली हर परेशानी से सुरक्षा देती हैं।

मुंबई की ग्रामदेवी माँ मुंबा देवी यहाँ के नागरिकों की संरक्षक देवी है, जो इन्हें समुद्र से तथा अन्य रूप में आने वाली हर परेशानी से सुरक्षित रखतीं हैं। यहाँ तक कि, मुंबई का नाम भी देवी मुंबा के नाम पर ही प्रसिद्ध हुआ है। प्रारंभिक रूप में श्री मुंबा देवी मंदिर अभी की स्थिति से दूर मेंजिस जगह में बनाया गया था। मंदिर का वर्तमान स्वरूप श्री पांडु सेठ द्वारा दान में दी गई भूमि पर बना है। मुंबई में रहिने और आने वाले हर व्यक्ति को माँ के दर्शन जरूर करना चाहिए, माँ मुंबा नगर देवी होने के कारण यहाँ रहने वालों की रक्षक देवी हैं।

मंदिर में देवी के चांदी से बने वाहन प्रतिदिन बदले जाता हैं। सोमवार को नंदी, मंगलवार को हाथी, बुधवार को मुर्गा, गुरूवार को गरुड़, शुक्रवार को हंस, शनिवार को हाथी, रविवार को सिंह पर माँ सुशोभित होतीं हैं।

मुंबा देवी मंदिर का इतिहास:
❀ मंदिर के मुख्य देवी मुंबा देवी हैं, जिन्हें देवी शक्ति का एक रूप माना जाता है। उन्हें मछुआरा समुदाय (कोली) की संरक्षक देवी माना जाता है, जो मुंबई के शुरुआती निवासियों में से एक थे।
❀ यह मंदिर देवी अम्बा के सम्मान में बनाया गया था। मूल मंदिर का निर्माण 14वीं शताब्दी (लगभग 1368 ई.) में एक स्थानीय शासक ने करवाया था। बाद में, आक्रमणकारियों द्वारा ध्वस्त किए जाने के बाद, 1737 में इसके वर्तमान स्थान पर इसका पुनर्निर्माण किया गया। मुंबई नाम \"मुंबा\" (देवी) + \"आई\" (मराठी में माँ) से बना है।
❀ मुंबा देवी की मूर्ति बिना मुख वाली है, जो मौन अवस्था में देवी की शक्ति और सामर्थ्य का प्रतीक है। वह आभूषणों और फूलों से सुसज्जित हैं और चाँदी के छत्र वाले सिंहासन पर विराजमान हैं।

मुंबा देवी मंदिर में दर्शन का समय
❀ मंदिर प्रतिदिन सुबह 6:30 बजे से रात 8:45 बजे तक खुला रहता है।
❀ मंगलवार विशेष रूप से शुभ होते हैं, क्योंकि इस दिन बड़ी संख्या में भक्त आते हैं।
❀ मंदिर में देवी के चांदी से बने वाहन प्रतिदिन बदले जाता हैं। सोमवार को नंदी, मंगलवार को हाथी, बुधवार को मुर्गा, गुरूवार को गरुड़, शुक्रवार को हंस, शनिवार को हाथी, रविवार को सिंह पर माँ सुशोभित होतीं हैं।

मुंबा देवी मंदिर के मुख्य उत्सव
मुंबा देवी मंदिर में नवरात्रि मुख्य उत्सव है, जिसमें भक्त व्यापक रूप से भाग लेते हैं। मंदिर के चारों ओर फूलों, आभूषणों और पारंपरिक वस्तुओं से सजाया जाता है। अक्षय तृतीया भी बहुत धूमधाम से मनाई जाती है। मुंबा देवी मंदिर न केवल एक पूजा स्थल है, बल्कि एक सांस्कृतिक स्थल भी है, जो मुंबई की पहचान और उत्पत्ति से गहराई से जुड़ा हुआ है।

मुंबा देवी मंदिर कैसे पहुँचें
मुंबई शहर के किसी भी हिस्से से मुंबा देवी मंदिर तक ऑटो रिक्शा या कैब किराए पर लेना काफी आसान है। अगर आप लोकल ट्रेन चुन रहे हैं, तो आप चर्नी रोड स्टेशन या चर्चगेट स्टेशन पर उतर सकते हैं। चर्नी रोड स्टेशन सबसे नज़दीक है और मंदिर से दस मिनट की दूरी पर है।

यात्रा से पहले विचार करने योग्य बातें
❀ जो लोग मुंबई घूमने आते हैं, वे मुंबादेवी के दर्शन ज़रूर करते हैं।
❀ मंदिर का रखरखाव बहुत अच्छा है तथा व्यस्त समय में भी भीड़ का प्रबंधन सुचारू रूप से होता है।
❀ सप्ताहांत में दर्शन में मुश्किल से 1-2 घंटे लगते हैं।
❀ यह स्थान भीड़-भाड़ वाला है और मस्जिद रेलवे स्टेशन से लगभग 10-15 मिनट की पैदल दूरी पर है।

प्रचलित नाम: श्री मुंबा देवी मंदिर

समय - Timings

दर्शन समय
6:30 AM - 8:45 PM
त्योहार
Navratri, Durga Puja, Akshaya Tritiya | यह भी जानें: एकादशी

लाइव दर्शन - Live Darshan

Mumba Devi Temple in English

Mumbais Gramdevi Maa Mumba Devi is the patron Devi of the citizens here, who protects them from the sea and other different problems.

फोटो प्रदर्शनी - Photo Gallery

Photo in Full View
Mumba Devi Main Entry Gate

Mumba Devi Main Entry Gate

Primary Top of Viman of Mumba Devi Temple

Primary Top of Viman of Mumba Devi Temple

जानकारियां - Information

धाम
L-R: Maa Mumba DeviMaa AnnapurnaMaa JagdambaMaa Santoshi DhamShri Siddhi Vinayak DhamShri Hanuman MandirShri Shiv MandirMaa Ambaji Dham
बुनियादी सेवाएं
पेयजल, प्रसाद, सीसीटीवी सुरक्षा, जूता स्टोर, पार्किंग स्थल
समर्पित
मुंबा देवी
फोटोग्राफी
🚫 नहीं (मंदिर के अंदर तस्वीर लेना अ-नैतिक है जबकि कोई पूजा करने में व्यस्त है! कृपया मंदिर के नियमों और सुझावों का भी पालन करें।)
नि:शुल्क प्रवेश
हाँ जी

क्रमवद्ध - Timeline

6:30 AM - 8:45 PM

कैसे पहुचें - How To Reach

पता 📧
Mumba Devi Marg, Zaveri Bazar Mumbai Maharashtra
सड़क/मार्ग 🚗
Kalbadevi Road >> Sheikh Memon Street / Mumba Devi Marg
रेलवे 🚉
Chhatrapati Shivaji Maharaj Terminus
हवा मार्ग ✈
Chhatrapati Shivaji International Airport
वेबसाइट 📡
सोशल मीडिया
निर्देशांक 🌐
18.951944°N, 72.830755°E
मुंबा देवी मंदिर गूगल के मानचित्र पर
http://www.bhaktibharat.com/mandir/mumba-devi-temple

अगला मंदिर दर्शन - Next Darshan

अपने विचार यहाँ लिखें - Write Your Comment

अगर आपको यह मंदिर पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!

Whatsapp Channelभक्ति-भारत वॉट्स्ऐप चैनल फॉलो करें »
इस मंदिर को भविष्य के लिए सुरक्षित / बुकमार्क करें Add To Favorites
* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।

** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

आरती ›

हनुमान आरती

मनोजवं मारुत तुल्यवेगं, जितेन्द्रियं,बुद्धिमतां वरिष्ठम्॥ आरती कीजै हनुमान लला की । दुष्ट दलन रघुनाथ कला की ॥..

अहोई माता आरती

जय अहोई माता, जय अहोई माता । तुमको निसदिन ध्यावतहर विष्णु विधाता ॥..

शिव आरती - ॐ जय शिव ओंकारा

जय शिव ओंकारा, ॐ जय शिव ओंकारा। ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव, अर्द्धांगी धारा॥

Bhakti Bharat APP