आये है गणेश बप्पा, आज मोरे आंगना - भजन (Aaye Hai Ganesh Bappa Aaj More Angana)


आये है गणेश बप्पा,
आज मोरे आंगना,
आये मोरे आंगना,
जी आये मोरे आंगना,
आये हैं गणेश बप्पा,
आज मोरे आंगना ॥
चरण पखारूँ माथे तिलक लगाऊं रे,
प्रथमे गणेश पूजा आरती सजाऊँ रे,
झोलियाँ फैलाओ मांगो,
दिल से जो है माँगना,
आये हैं गणेश बप्पा,
आज मोरे आंगना ॥

माँ को भी लाए रिद्धि सिद्धि को भी लाए,
शुभ और लाभ संग में शिव जी भी आए,
भादो का महीना शुभ है,
पावन सुहावना,
आये हैं गणेश बप्पा,
आज मोरे आंगना ॥

बल और बुद्धि साहस करते प्रदान है,
बोलो तो गणेश बप्पा बड़े ही महान है,
प्रेम से पुकारो ‘योगी’,
देव आए आंगना,
आये हैं गणेश बप्पा,
आज मोरे आंगना ॥

आये है गणेश बप्पा,
आज मोरे आंगना,
आये मोरे आंगना,
जी आये मोरे आंगना,
आये हैं गणेश बप्पा,
आज मोरे आंगना ॥
Aaye Hai Ganesh Bappa Aaj More Angana - Read in English
Aaye Hai Ganesh Bappa, Aaj More Angana, Aaj More Angana, Ji Aaye More Angana, Aaye Hain Ganesh Bappa, Aaj More Angana ॥
Bhajan Vighneswaray BhajanShri Ganesh BhajanShri Vinayak BhajanGanpati BhajanGanpati Bappa BhajanGaneshotsav BhajanGajanan BhajanGanesh Chaturthi BhajanChaturthi Bhajan
अगर आपको यह भजन पसंद है, तो कृपया शेयर, लाइक या कॉमेंट जरूर करें!


* कृपया अपने किसी भी तरह के सुझावों अथवा विचारों को हमारे साथ अवश्य शेयर करें।** आप अपना हर तरह का फीडबैक हमें जरूर साझा करें, तब चाहे वह सकारात्मक हो या नकारात्मक: यहाँ साझा करें

नवीनतम भजन ›

हम वन के वासी, नगर जगाने आए: भजन

हम वन के वासी, नगर जगाने आए, सीता को उसका खोया, माता को उसका खोया, सम्मान दिलाने आए, हम वन कें वासी, नगर जगाने आए ॥

जन्मे अवध में, दशरथ के ललना: भजन

जन्मे अवध में, दशरथ के ललना, बाजे शंख और नगाड़े, कौशल्या अंगना, जन्में अवध में, दशरथ के ललना ॥

मन भजले पवनसुत नाम, प्रभु श्री राम जी आएंगे: भजन

मन भजले पवनसुत नाम, प्रभु श्री राम जी आएंगे, तेरा बिगड़ा बनाने हर काम, प्रभु श्री राम जी आएंगे

बजरंग के आते आते कही भोर हो न जाये रे: भजन

बजरंग के आते आते कही भोर हो न जाये रे, ये राम सोचते हैं, श्री राम सोचते हैं।

मन नो मोरलियो रटे: भजन

मन नो मोरलियो, रटे तारु नाम, म्हारी झोपड़िये, आवो म्हारा राम, एक वार आवी पुर, हईया केरी हाम, म्हारी झोपड़िये, आवो म्हारा राम ॥